Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Siddharthnagar News: नामांकन में लापरवाही पर चार बीईओ को नोटिस, पीएम श्री स्कूलों के निरीक्षण पर जोर

Siddharthnagar News: नामांकन में लापरवाही पर चार बीईओ को नोटिस, पीएम श्री स्कूलों के निरीक्षण पर जोर

Newstrack 1 week ago

Siddharthnagar News: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में शनिवार को सिद्धार्थ सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में पीएम श्री विद्यालयों, मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों तथा नामांकन अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने पीएम श्री स्कूल फेज-1 एवं फेज-2 के गैप पैरामीटर की समीक्षा करते हुए निपुण लक्ष्य की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालयों, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण, दिव्यांग शौचालय तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में अतिरिक्त डारमेट्री, कंप्यूटर लैब समेत अन्य निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने को कहा। जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें शीघ्र हैंडओवर करने के निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने पीएम श्री विद्यालयों के सघन निरीक्षण के लिए टीम गठित कर निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों एवं पीएम श्री स्कूलों का नियमित निरीक्षण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में नामांकन अभियान की समीक्षा के दौरान प्रगति संतोषजनक न मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी जोगिया, इटवा, डुमरियागंज और खुनियांव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के कम नामांकन पर बांसी, मिठवल और बर्डपुर के खंड शिक्षा अधिकारियों को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 44,974 बच्चों का नामांकन हुआ है। उन्होंने जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स से विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कराने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष और विद्यालयों में 5 से 6 वर्ष के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। बैठक में डीसी मनरेगा संदीप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, सभी खंड शिक्षा अधिकारी तथा विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi