Siddharthnagar News: मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला थाना सिद्धार्थनगर में संचालित परिवार परामर्श केंद्र ने एक सराहनीय पहल करते हुए छह बिखरते परिवारों को फिर से एकजुट कर दिया।
विभिन्न कारणों से अलग रह रहे पति-पत्नी के बीच उत्पन्न मनमुटाव को दूर कर आपसी सहमति और समझौते के आधार पर सभी छह जोड़ों को एक साथ विदा किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के नेतृत्व, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में महिला थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर यह परिवार परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पाण्डेय एवं काउंसलिंग टीम ने दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आपसी संवाद एवं समझदारी से रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
परामर्श के बाद जिन परिवारों में समझौता हुआ उनमें सिमरन एवं राहुल निवासी भनवापुर थाना त्रिलोकपुर, संगीता एवं रामपाल निवासी पनेरी थाना मोहाना, मजीदुन्निशा एवं रियाज अहमद निवासी बेलवा थाना चिल्हिया, नेहा कशौधन एवं शुभम निवासी बदरिया चौराहा जनपद बस्ती, पूजा एवं विजय निवासी विजय नगर तथा लक्ष्मी एवं आशीष निवासी जिगनिहवा थाना कपिलवस्तु शामिल हैं।
इन परिवारों को पुनः एकजुट करने में महिला हेड कांस्टेबल आशा गौड़, रीना रावत, महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह, शिखा खरवार तथा शिवानी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल को लोगों ने सराहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवारों को टूटने से बचाना और सामाजिक समरसता बनाए रखना मिशन शक्ति अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

