Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
South Actor Politician: विजय के अलावा साउथ के ये सुपरस्टार लड़ चुके हैं चुनाव

South Actor Politician: विजय के अलावा साउथ के ये सुपरस्टार लड़ चुके हैं चुनाव

Newstrack 1 month ago

South Actor Politician: साउथ सिनेमा के कई ऐसे एक्टर्स हैं, जिन्होंने फिल्मों के अलावा पॉलिटिक्स में भी अपना करियर आजमाया है। थलापति विजय की तमिलनाडु में प्रचंड जीत के साथ ही उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर किया है।

और ये पहले ऐसे एक्टर बन गए हैं। जिन्होंने तमिलनाडु की राजनिती में ऐसा भुचाल लाया है। थलापति विजय के अलावा साउथ सिनेमा के बहुत ऐसे एक्टर थे जो कभी राजनीति में हाथ आजमा चुके हैं। चलिए जानते हैं साउथ सिनेमा के उन एक्टर्स के बारे में जिन्होंने राजनीति में हाथ आजमाया है।

कौन-सा साउथ एक्टर राजनीति में हैं ( Which South Actors Is In Politics)-

थलपति विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के लिए यह एक ऐतिहासिक शुरुआत है, जो वर्तमान में तमिलनाडु विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने की कगार पर है। 100 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की है। द्रविड़ दलों - एमके स्टालिन की डीएमके और ईपीएस की एआईएडीएमके - को इस तरह से ध्वस्त कर रही है जिसकी भविष्यवाणी राजनीतिक दिग्गजों ने भी नहीं की थी। तमिल सीट पर थलापति विजय की पार्टी टीवीके के जीत पर साउथ सिनेमा के कई एक्टर ने उनको बधाई दी है। जिसमें नानी का नाम भी शामिल है। तो वहीं बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी थलापति विजय को धन्यवाद दिया है।

साउथ सिनेमा के कई सारे एक्टर्स राजनीति में सक्रिय रह चुके हैं। जिसमें आंध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का नाम शामिल है। इसके अलावा कमल हासन ने मक्कल नीधि मय्यम पार्टी से चुनाव लड़ा था। उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के मंत्री है। जयललिता जो पहले एक्ट्रेस थी। उन्होंने साउथ सिनेमा की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। जिनको अम्मा के नाम से भी लोग जानते थे। चिरंजीवी ने प्रजा राजयम पार्टी की स्थापना की और पूर्व केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया। नंदमुरी बालकृष्ण ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) का प्रतिनिधित्व करते हुए विधानसभा का चुनाव लड़ा था। उपेंद्र भी कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi