
Hapur News: पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद युवक नीशू कश्यप के साथ हुई मारपीट और इलाज के दौरान उसकी मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई ईंट का आधा टुकड़ा भी बरामद किया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 105 और 3(5) बीएनएस से संबंधित दो आरोपियों को ग्राम पबला से बड़ौदा हिंदुवान जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।
स्कूटी सवार युवकों से हुई थी कहासुनी
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात मौहल्ला छिद्दापुरी निवासी नीशू कश्यप अपने दोस्त प्रिंस के साथ पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में स्कूटी सवार युवकों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद स्कूटी सवार युवक ने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद नीशू के साथ मारपीट की गई। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल नीशू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उपचार जारी रहा, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।
मौत के बाद पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
नीशू की मौत की सूचना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए। पुलिस टीमों ने संभावित स्थानों पर दबिश दी और संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई।जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में अहम जानकारी मिली, जिसके बाद दो आरोपियों को पबला-बड़ौदा हिंदुवान मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई ईंट का आधा टुकड़ा बरामद किया है। पुलिस ने बरामद वस्तु को कब्जे में लेकर जांच का हिस्सा बनाया है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के दौरान कौन-कौन लोग मौजूद थे और किसकी क्या भूमिका रही। विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश
मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद पुलिस की कार्रवाई जारी है। फरार बताए जा रहे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और किसी भी आरोपी की भूमिका सामने आने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पिलखुवा सीओ मुनीश चंद्रा के अनुसार, नीशू कश्यप की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आधी ईंट बरामद की गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।सीओ के मुताबिक, मामले की विवेचना जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
