Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Thalapathy Vijay के माता-पिता कौन हैं? जिनके खिलाफ उन्होंने कोर्ट में किया था केस

Thalapathy Vijay के माता-पिता कौन हैं? जिनके खिलाफ उन्होंने कोर्ट में किया था केस

Newstrack 1 month ago

Thalapathy Vijay Parents: साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले Thalapathy Vijay ने जबसे राजनीति में कदम रखा है। तबसे वो और भी ज्यादा चर्चा में आ चुके हैं। बता दे कि उन्होंने राजनीति में आने के लिए अपना फिल्मी करियर को दाव पर लगा दिया।

उन्होंने फिल्मी करियर से भी इस्तीफा दे दिया। पूरी तरह से राजनीति में अग्रसर हो गए। Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म जोकि जनवरी में रिलीज होने वाली थी। सेंशर बोर्ड से सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह उसकी रिलीज भी अटकी हुई थी। तो वहीं रिलीज से पहले ही फिल्म जना नायगन को लीक कर दिया गया। लेकिन इसके बाद भी Thalapathy Vijay ने संयम से काम लिया। और तमिलनाडु चुनाव 2026 के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार किया। आज तमिलनाडु चुनाव का रिजल्ट लगभग Thalapathy Vijay के पक्ष में हैं। तो वहीं आज हम Thalapathy Vijay के जीवन से जुड़े एक ऐसे किस्से के बारे में जिक्र करने जा रहे हैं। जिसमें वो अपने माता पिता के खिलाफ ही कोर्ट चले गए थे। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला

थलापति विजय के माता-पिता कौन हैं (Who Is Thalapathy Vijay Father And Mother)-

Thalapathy Vijay का वास्तविक नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर हैं। उनका जन्म 22 जून 1974 में हुआ है। जिन्हे विजय के नाम से लोग जानते हैं। थलापति विजय ना केवल एक एक्टर, राजनेता ही हैं। अपितु थलापति विजय एक बेहतरीन डांसर के साथ ही साथ सिंगर भी हैं। उन्होंने अपनी कई फिल्मों में खुद गाना गाया है। अक्षय कुमार की फिल्म राउडी राठौर के गाने चिता-चिता में उनको देखा गया था। थलापति का मतलब कमांडर है। जोकि उनके प्रशंसकों ने उनको नाम दिया है। थलापति विजय साउथ के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता है। इसके साथ ही उन्होंने विश्व स्तर पर कई सारे अवॉर्ड जीते हैं। थलापति विजय के पिता एसए चंद्रशेखर जोकि एक फिल्म निर्माता हैं। तो वहीं उनकी माँ शोभा प्लेबैक सिंगर हैं। विजय के पिता ने 70 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया है। बता दे कि थलापति विजय के पिता ईसाई और माता हिंदू हैं। इसलिए वो सभी धर्म को मानते हैं। उनको चर्चा जाते हुए भी देखा गया है और शिरडी के साई बाबा मंदिर में भी माथा टेकते हुए देखा गया है।

थलापति विजय अपने माता-पिता के खिलाफ गए कोर्ट (Thalapathy Vijay Went Court Against His Parents)-

बता दे कि थलापति विजय सिंतबर 2011 में अपने माता-पिता एसए चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर और 11 अन्य लोगों के खिलाफ दीवानी का मुकदमा दायर कर चुके हैं। इस मुकदमें विजय उनके पिता द्वारा अपने फैन क्लब को एक राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत करने के बाद, उनके माता-पिता को उनके नाम, फोटो या फैन क्लब का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए उपयोग करने पर रोक लगाने की मांग की थी।

थलापति विजय ने पार्टी से खुद को अलग करते हुए एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पिता के राजनीतिक प्रयासों से उनका कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है, और मांग की कि वे बैठकों के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करना बंद करे। यही वजह थी कि वो उनके खिलाफ कोर्ट भी गए थे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi