Dailyhunt
Thalapathy Vijay की इस मैगजीन ने की बॉडी शेमिंंग,माता-पिता के खिलाफ गए कोर्ट, जाने सबकुछ

Thalapathy Vijay की इस मैगजीन ने की बॉडी शेमिंंग,माता-पिता के खिलाफ गए कोर्ट, जाने सबकुछ

Newstrack 2 weeks ago

Thalapathy Vijay Story: थलापति विजय साउथ के मशहूर एक्टर हैं और अब वो राजनीति में आ गए हैं। Thalapathy Vijay ने तमिलनाडु चुनाव में जमकर प्रचार-प्रसार किया। और अब जाकर तमिलनाडु में चुनाव भी हो चुके हैं।

एग्जिट पोल के अनुमान राज्य के लंबे समय से चले आ रहे चुनावी परिदृश्य में संभावित बदलाव का संकेत दे रहे हैं। दशकों से द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (डीएमके) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (एआईएडीएमके) के प्रभुत्व वाले इस राज्य में अब विजय की तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के रूप में एक शक्तिशाली तीसरी शक्ति का उदय हो सकता है। Thalapathy Vijay की राजनीतिक करियर को तो हर कोई जानता है। लेकिन आज हम Thalapathy Vijay के जीवन के कुछ उन कहानियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।

थलापति विजय के जीवन से जुड़े कुछ अनकही कहानियाँ (Thalapathy Vijay Real Life Story)-

थलापति विजय ने अपना करियर 18 साल की उम्र में शुरू की थी। Thalapathy Vijay की पहली फिल्म जब आई थी। तब थलापति विजय के खिलाफ कुमकुम नामक मैग्जीन में कुछ ऐसा छपा था। जिसकी वजह से उनके फैंस काफी नाराज भी हुए थे। कुमकुम मैग्जीन ने Thalapathy Vijay की बॉडी शेमिंग करते हुए लिखा- "इस चेहरे को देखने के लिए हम पैसे क्यों दे।" लेकिन दो साल के बाद ही कहानी बदल गई। उसी कुमकुम मैग्जीन ने एक सर्वे किया। जिसमें लोगों ने विजय को नंबर वन एक्टर छापा था।

Thalapathy Vijay ने बीजेपी से सीधी टक्कर ली थी। 2013 में Thalapathy Vijay ने तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी और केंद्र में बीजेपी से टक्कर ली थी। और अब फिल्मों से किनारा करके थलापति विजय ने अपनी एक नई पार्टी टीवीके बनाया है। जो तमिलनाडु के चुनाव में एक बड़ा उलटफेर करने वाली है।

Thalapathy Vijay ने अपने माता-पिता के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज की थी। पिता एस.ए. चन्द्रशेखर जोकि एक फिल्म निर्देशक हैं और उनकी माँ शोभा चंद्रशेखर एक गायिका हैं। थलापति विजय ने अपने माता-पिता समेत 11 लोगों के खिलाफ मद्रास कोर्ट में केस दर्ज किया था। दीवानी का मुकदमा दर्ज किया था। विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने उनके नाम (Thalapathy Vijay) का इस्तेमाल करके एक राजनीतिक पार्टी (ऑल इंडिया थलपति विजय मक्कल इयरकम) पंजीकृत करवाई थी। थलापति विजय ने कहा कि उन्होंने ऐसी किसी पार्टी को शुरू करने या उसमें शामिल होने के लिए अपनी सहमति नहीं दी थी, और उनके माता-पिता उनके नाम और प्रशंसकों (Fans) का इस्तेमाल अपने निजी राजनीतिक फायदे के लिए कर रहे थे।विजय ने अपने नाम, तस्वीर, या फैन क्लब के नाम का इस्तेमाल करके बैठकें आयोजित करने या भीड़ इकट्ठा करने से रोकने के लिए यह कानूनी कदम उठाया था।

थलापति विजय जिनका नाम जोसेफ विजय है। वो ईसाई समुदाय से हैं। उनके पिता ईसाई और माता हिंदू हैं। हालहि में उनके द्वारा आयोजित एक इफ्तार पार्टी में शामिल होने और टोपी पहनने पर सवाल उठा। जिसको उन्होंने पूरी तरह से निराधार बताया है।

थलापति विजय की पत्नी कभी उनकी फैन हुआ करती थी। वो उनसे मिलने आई थी। उसी दौरान दोनों को प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली। लेकिन इसी साल खबरें आई कि थलापति विजय की पत्नी संगीता ने उनके खिलाफ धोखा देने का आरोप लगाते हुए तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। तो वहीं तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय अपनी रिव्यूमर्ड गर्लफ्रेंड त्रिशा कृष्णन के साथ एक शादी समारोह में नजर आए थे।

Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म जना नायगन जोकि जनवरी में रिलीज होने वाली थी। सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट नहीं दिया जिसकी वजह से रिलीज डेट टल गई। रिलीज होने से पहले ही जना नायगन लीक हो गई। और सोशल मीडिया पर फिल्म के क्लिप भी वायरल होने लगी थी। इन सबके बीच सेंशर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज की तारीख 8 मई तय की तो वहीं मदुरै गाँव के लोगों ने जना नायगन के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन किया और कहा कि इस फिल्म उनके खिलाफ आपत्तिजनक चीजों को दर्शाया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi