Yash Toxic Movie Release Date: साउथ के सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दे कि टॉक्सिक मूवी की लगातार रिलीज डेट में बदलाव की वजह से दर्शक भी लगातार यही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर कब Yash की Toxic Movie रिलीज होगी।
पहले फिल्म मार्च के महीने में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज से टक्कर लेने वाली थी। फिल्म का टीजर और गाना सब रिलीज कर दिया गया था। लेकिन रिलीज से कुछ दिन पहले ही Toxic Movie के मेकर्स ने अनॉउंसमेंट किया कि वो फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने जून में Yash की Toxic Movie को रिलीज करने का फैसला लिया। लेकिन एक बार फिर से उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया। तो वहीं अब जाकर यश की Toxic Movie की रिलीज डेट पर अपडेट आना शुरू हो गया है। चलिए जानते हैं Yash की Toxic Movie अब कब रिलीज होगी।
यश की टॉक्सिक मूवी न्यू रिलीज डेट (Yash Toxic Movie New Release Date)-
गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित Yash की Toxic Movie जोकि पहले धुरंधर द रिवेंज के साथ 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट मेकर्स ने 4 जून 2026 अनॉउंस की थी। लेकिन फिल्म रिलीज के कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने फिर से फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव करने को लेकर अनॉउंसमेंट किया। जिसके बाद 4 जून 2026 के दिन राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' और वरूण धवन की फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' के मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने का फैसला लिया।
तो वहीं अब जाकर Yash की Toxic Movie को लेकर अपडेट सामने आए हैं। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, यश की टॉक्सिक मूवी अब स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हो सकती है। फिल्म के मेकर्स काफी समय से इसे वैश्विक स्तर पर रिलीज करने के बारे में सोच रहे थे। तो वहीं Yash की Toxic Movie यदि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज होती है। तो इसका मुकाबला इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन और बटवारा 1947 से होगा। आवारापन 2 इमरान हाशमी की बेहद सफल फिल्म आवारापन का सीक्वल है। तो वहीं बटवारा 1947 सनी देओल की फिल्म है, जिसको प्रोड्यूस आमिर खान द्वारा किया जा रहा है। लेकिन अभी तक ऑफिशियल रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।
टॉक्सिक मूवी कास्ट (Yash Toxic Movie Cast)-
टॉक्सिक मूवी में यश के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, कियारा आडवानी, तारा सुतारिया, रूक्मिणी वसंत और अन्य स्टार नजर आने वाले हैं। ये एक एक्शन, क्राइम ड्रामा फिल्म है।

