T-Series Scam: भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज के नाम पर लोगों के साथ फ्रॉड किया जा रहा है, जरा सी लापरवाही और आप भी धोखेबाजों का शिकार बन सकते हैं, जी हां! अब तक कई सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर इसका शिकार हो चुकीं हैं, तो वहीं कुछ पहले ही समझ गई कि उनके साथ स्कैम हो रहा है।
दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ इंफ्लूएंसर्स के वीडियो वायरल हो रहें हैं, जिसमें उन्होंने आपबीती सुनाई है कि किस तरह टी-सीरीज के नाम पर उन्हें उल्लू बनाया गया है, आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
टी-सीरीज के नाम पर हो रहा स्कैम
भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसके मुताबिक टी-सीरीज के नाम से मेल भेजकर कुछ फीमेल इंफ्लूएंसर्स को म्यूजिक वीडियो में काम देने के बहाने उनसे फ्रॉड किया जा रहा है। इतना ही नहीं, उस मेल में भूषण कुमार का साइन भी देखने को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर कई इंफ्लूएंसर्स को यही सेम मेल भेजा गया है, मेल में इस तरह की चीजें लिखी गईं हैं, जिससे कोई भी बड़ी आसानी से इनकी बातों में फंस जाएगा। सोशल मीडिया पर मोहम्मद नूफ नाम की एक डिजिटल क्रिएटर ने अपने साथ हुई इस घटना का जिक्र किया, उन्होंने बताया कि किस तरह टी-सीरीज के नाम पर स्कैम किया जा रहा है।
नूफ ने वीडियो में बताया कि जब मैंने देखा टी सीरीज से मुझे मेल आया है, मैं बहुत खुश थी, क्योंकि हर किसी का सपना होता है, टी सीरीज के साथ काम करना...उन्होंने आगे बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर का नंबर भी उस मेल में थे, जिस वजह से उन्होंने कॉल करके बात की, बात करने पर पता चला कि रात 9:30 बजे ऑडीशन होगा, लेकिन फिर ऑडिशन के दौरान जो हुआ, उन्होंने फोन ही कट कर दिया। यहां देखें वीडियो -
नूफ के इस वीडियो पर और भी कमेंट नजर आ रहें हैं, जिससे साफ है कि वे अकेली ही इस स्कैम का शिकार नहीं हुईं हैं, बल्कि कई अन्य फीमेल क्रिएटर के साथ भी टी सीरीज के नाम पर फ्रॉड किया जा रहा है।

