Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

UP Home Guard Result: यूपी होम गार्ड रिजल्ट जल्द होगा जारी, 41,424 पदों पर होगी भर्ती

Newstrack 2 weeks ago

UP Home Guard Result News: उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों को अब लिखित परीक्षा (रिटेन टेस्ट) के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम अगले एक से दो सप्ताह के भीतर जारी किए जा सकते हैं।

हालांकि, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तिथि की पुष्टि नहीं की गई है।

रिजल्ट के बाद फिजिकल टेस्ट की तैयारी

रिटेन टेस्ट का परिणाम (UP Home Guard Result) जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। केवल वही अभ्यर्थी फिजिकल परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ (UP Home Guard Cutoff Marks) अंक प्राप्त किए होंगे। यह कटऑफ अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार रिजल्ट के साथ जारी किया जाएगा।उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे अभी से फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर दें ताकि चयन प्रक्रिया के अगले चरण में कोई परेशानी न हो।

यूपी होम गार्ड रिजल्ट कैसे चेक करें? (UP Home Guard Result 2026)

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकेंगे-

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर रिजल्ट से संबंधित एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी।

अब उम्मीदवार उसमें अपना रोल नंबर खोज सकते हैं।

इस प्रक्रिया के माध्यम से अभ्यर्थी आसानी से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।

फिजिकल टेस्ट के मानक (UP Home Guard Physical Test)

लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) से गुजरना होगा। इसमें अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग मानक तय किए गए हैं।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए (UP Home Guard Result Update)

सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेमी निर्धारित है।

सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए।

एसटी वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीना 77 से 82 सेमी के बीच होना चाहिए।

महिला उम्मीदवारों के लिए (UP Home Guard Women Candidates)

सामान्य, OBS और SC वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी है।

एसटी वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी तय की गई है।

सभी श्रेणी की महिलाओं का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना चाहिए।

रनिंग टेस्ट की तैयारी जरूरी

फिजिकल टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों को दौड़ (UP Home Guard Running Test) भी पूरी करनी होगी। पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi