Dailyhunt
UP Weather Alert: राजधानी में आई तेज आंधी कई जगह गिरे होर्डिंग और पेड़, अन्य जिलों में भी बिगड़ा रहा मौसम का मिजाज

UP Weather Alert: राजधानी में आई तेज आंधी कई जगह गिरे होर्डिंग और पेड़, अन्य जिलों में भी बिगड़ा रहा मौसम का मिजाज

Newstrack 6 days ago

Lucknow News: राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली मंगलवार शाम से शुरू हुई तेज हवाएं थोड़ी देर में ही आंधी में बदल गईं और कुछ स्थानों पर बारिश होने की भी रिपोर्ट है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी ताजा अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई है। आज शाम से कल शाम तक मौसम कमोवेश इसी तरह का रहने का अनुमान है।

ताजा जानकारी ये है कि गोमती नगर इलाके में बड़ा हादसा टल गया है। लोहिया पार्क पावर हाउस के सामने पेड़ गिरने से हड़कम्प मच गया। जानकारी के मुताबिक तेज आंधी में सड़क पर गाड़ी पर पेड़ गिरने से वाहन को नुकसान हुआ लेकिन किसी को चोट नहीं आई। अचानक घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई बाद में सूचना मिलने पर पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर पेड़ हटाया।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते तेज हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

इन जिलों में अलर्ट जारी

लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, झांसी और बरेली समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की रिपोर्ट हैं। पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत

मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, लेकिन बारिश के बाद इसमें 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आने की उम्मीद है।

किसानों और आम जनता के लिए सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम कर लें। वहीं, आम लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की चेतावनी दी गई है।

कुल मिलाकर, उत्तर प्रदेश में मौसम का यह बदलाव जहां गर्मी से राहत लेकर आएगा, वहीं तेज हवाओं और आंधी-बारिश के चलते सतर्क रहने की भी जरूरत है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi