Dailyhunt
UP Weather Today: मई महीने में ही आ गया 'सावन', आज 14 राज्यों में होगी भारी वर्षा, IMD की 'महा चेतावनी'

UP Weather Today: मई महीने में ही आ गया 'सावन', आज 14 राज्यों में होगी भारी वर्षा, IMD की 'महा चेतावनी'

Newstrack 6 days ago

UP Weather Today: पूरे देश में मौसम ने लगातार बदल रहा है और इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज बृहस्पतिवार 7 मई 2026 को उत्तर प्रदेश समेत 14 राज्यों में भारी वर्षा, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान आज 50-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकती है।

UP में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश में आज कई जिलों में अगले 24 घंटों के अंदर मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ वर्षा और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण हो रहा है।

पूर्वी और उत्तरी भारत में अधिक प्रभाव

मौसम विभाग ने विशेषकर पूर्वी भारत और पहाड़ी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में भारी वर्षा और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के मंडी, शिमला, कांगड़ा, चंबा और सोलन समेत कई जिलों में भी आंधी-तूफान के साथ वर्षा हो सकती है।

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी तेज वर्षा और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। इन राज्यों में लोगों को खासतौर से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, इसी के साथ खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है।

दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम

दिल्ली-NCR में बीते दिन हुई वर्षा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग ने यहां भी अगले 24 घंटों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।

क्या कहता है मौसम विभाग?

मौसम विभाग के अनुसार, यह मौसम परिवर्तन अस्थायी है लेकिन इसके प्रभाव तीव्र हो सकते हैं। तेज हवाएं, बिजली गिरना और अचानक भारी वर्षा कई क्षेत्रों में नुकसान पहुंचा सकती है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए ज़रूरी कदम उठाएं।

सावधानी बरतना बेहद आवश्यक

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और बिजली गिरने के वक़्त खुले मैदान या ऊंचे स्थानों से दूर रहें। इसके अलावा, कमजोर संरचनाओं और पेड़ों के नीचे खड़े होने से भी बचने की सलाह दी गई है।

ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi