Dailyhunt
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा को देख घर से भाग जाएगी मायरा, टूट जाएगी आर्यन की शादी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा को देख घर से भाग जाएगी मायरा, टूट जाएगी आर्यन की शादी

Newstrack 2 weeks ago

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल काफी धमाकेदार हो चला है, अरमान और अभिरा की नोंक झोंक देख फैंस खुश हैं। बता दें कि सीरियल में आर्यन और दिशा की शादी का ट्रैक चल रहा है, जो काफी इंट्रेस्टिंग है, आर्यन और दिशा की शादी के लिए अरमान और अभिरा को पति पत्नी होने का नाटक करना पड़ रहा है, वहीं अब आर्यन और दिशा की सगाई में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जिसकी वजह से आर्यन और दिशा की सगाई भी रुक जाएगी।

मायरा की होगी धमाकेदार एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को देखने को मिलेगा आर्यन और दिशा की सगाई वाले दिन चाची सा अरमान और अभिरा के लिए मैचिंग आउटफिट लेकर आतीं हैं और उन्हें सगाई में इसे ही पहनने के लिए कहती हैं, लेकिन अभिरा और अरमान के बीच बहस हो जाती है, अभिरा अरमान के साथ मैच करता हुआ आउटफिट नहीं पहनना चाहती, जिस वजह से वो अरमान को दूसरा आउटफिट पहनने के लिए कहती है, दोनों के बीच आउटफिट को लेकर नोंक झोंक होती है, लेकिन अंत में दोनों मैचिंग आउटफिट ही पहनते हैं।

आर्यन और दिशा की सगाई की रस्म शुरू ही होती है कि बुआ सा अभिरा को देख सवाल खड़े करतीं हैं कि उसने सिंदूर और मंगलसूत्र क्यों नहीं पहना, इसका जवाब देते हुए अभिरा कहती हैं कि सिंदूर से उसे एलर्जी है और मंगलसूत्र कहीं खो गया, जिसके बाद बुआ सा अपनी अंगूठी अरमान को देती हैं कि वो इसे अभिरा को पहना दे, लेकिन अंगूठी पहनाने से पहले अरमान की अभिरा के साथ गेम खेलना होता है, जो वो जीत जाता है, इसके बाद अभिरा को अंगूठी पहनाता है, तभी वहां मायरा की एंट्री होती है। मायरा जब देखती है कि अरमान उसकी मां अभिरा को अंगूठी पहना रहा है, वो गुस्से में आ जाती है, उसे अभिरा की पुरानी बातें याद आती हैं, और वो घबरा कर वहां से भाग जाती है। मायरा अभिरा को देख गुस्से भी रहती ही है, साथ ही उसे इस बात का भी बुरा लगता है कि अरमान से उससे झूठ बोला। मायरा के भागते ही उसके पीछे अरमान और अभिरा भी भागते हैं, बुआ सा जब ये नजारा देखती हैं और तो वो सगाई रोक देती हैं। वहीं दूसरी तरफ मायरा भागकर एक ट्रक में चढ़ जाती है, अब देखना होगा कि मायरा कैसे रिएक्ट करती है और क्या वो अभिरा को माफ करेगी या कोई नया तमाशा होगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi