Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल इन दिनों बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है, जी हां! शो में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। आखिरकार एक बार फिर अरमान और अभिरा करीब आ गए हैं, मायरा और अरमान की सारी गलतफहमी दूर हो गई है, मायरा को भी अपनी गलती का अहसास हो गया है, लेकिन विद्या वो अब भी अभिरा के पीछे पड़ी हुई है।
इन सब ट्विस्ट एंड टर्न्स के बीच सीरियल में एक नए एक्टर की एंट्री हो गई है, जिसका नाम आर्यन अरोड़ा है।
आर्यन अरोड़ा की ये रिश्ता क्या कहलाता है में एंट्री
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Episode) में एक नए अभिनेता की एंट्री होने जा रही है, ये अभिनेता कोई और नहीं, बल्कि आर्यन अरोड़ा है, जी हां! आर्यन अरोड़ा की एंट्री ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में पक्की हो गई है, वे सीरियल में कृष का किरदार निभाएंगे। बता दें कि कृष का किरदार अब तक इस शो में अभिनेता ऋषभ जायसवाल निभा रहे थे, लेकिन हाल ही में ऋषभ ने शो को अलविदा कह दिया, जिसके बाद अब मेकर्स ने कृष के किरदार के लिए अभिनेता आर्यन अरोड़ा (Aryan Arora In YRKKH) को कास्ट किया है, आर्यन जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे।

ये रिश्ता क्या कहलाता है अपकमिंग ट्विस्ट
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में इन दिनों काफी ज्यादा हाई वोल्टेज ड्रामा (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo) देखने को मिला, जिसकी वजह से शो की TRP में भी जबरदस्त उछाल आया, जी हां! जहां शो पिछले कई महीनों से टॉप 5 की लिस्ट से बाहर चल रहा था, पिछले हफ्ते शो तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाने से कामयाब हो गया। कहानी में महर का चैप्टर क्लोज हो गया, मायरा को भी अभिरा ने बेगुनाह साबित कर दिया, और अब विद्या का भी सच बाहर आ गया, अरमान के साथ ही पूरे घरवालों को पता चल गया कि विद्या ने कस्टडी पेपर बनवाए थे, यह जानकर अरमान ने विद्या से सारे रिश्ते तोड़ दिए है, वो अपनी मां से बेहद गुस्सा है, वहीं विद्या को अभी भी अपनी गलती का अहसास नहीं है और वो इसके लिए अभिरा को ही दोष दे रही है, विद्या कहती है कि वो अभिरा को कभी नहीं माफ करेगी। अरमान और अभिरा अपने दोनों बच्चों मायरा और मुक्ति के साथ एक नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले हैं, अब देखना होगा कि कहानी में क्या नया ट्विस्ट आएगा।

