Ameesha Patel On Zakir Khan: भारतीय कॉमेडियन जाकिर खान खबरों में आ गए हैं, दरअसल उन्होंने हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में ऐसा बयान दे दिया, जिससे हड़कंप मच गया है, जाकिर खान के बयान की अब तक सोशल मीडिया के यूजर्स के बीच ही चर्चा हो रही थी, लेकिन अब तो उनके बयान पर बॉलीवुड जगत की हस्तियां भी अपना रिएक्शन देने लगीं हैं, यानी आप पूरा मामला एक सीरियस मोड़ लेता नजर आ रहा है।
अभिनेत्री अमीषा पटेल ने जाकिर खान को उनके बयान के लिए बुरी तरह डांट लगाई है।
जाकिर खान के बयान ने मचाया हड़कंप
जाकिर खान हाल ही में एक अवॉर्ड इवेंट को होस्ट करते नजर आए थे, इसी दौरान उन्होंने धुरंधर मूवी की सफलता को लेकर इंडस्ट्री के लोगों पर तंज कसा, उन्होंने अवॉर्ड शो में कहा, "कितने ही मुबारकबाद वाले पोस्ट आप डाल दें, कितने ही स्टोरी डाल दें, कितने ही इंटरव्यू में आप बोल दें कि ये मेरी पसंदीदा फिल्म है, मगर सच तो ये है कि धुरंधर से सबकी जली तो है, बम फिल्म के अंदर ल्यारी में फूटा, लेकिन धुआं उड़ा बांद्रा से जुहू में।" जाकिर खान का ये बयान वायरल हो गया है और यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहें हैं।

जाकिर खान के इस बयान के चलते सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों से बंट चुके हैं, एक जो जाकिर खान के बयान से सहमति जता रहें हैं और दूसरे जो जाकिर खान की उनके इस बयान के लिए आलोचना कर रहें हैं, वहीं अब अभिनेत्री अमीषा पटेल भी जाकिर खान के खिलाफ हो गईं हैं, उन्होंने जाकिर खान को उनके इस बयान के लिए बुरी तरह फटकार लगाई है।

अमीषा पटेल ने जाकिर खान के बयान का वीडियो ट्वीटर पर साझा करते हुए लिखा, "Dude.... नेगेटिवटी फैलाना बंद करो...फिल्म इंडस्ट्री ने धुरंधर की वैल्यू और रिस्पेक्ट की है..... सुपरस्टार्स जैसे सलमान खान, शाहरुख खान, सनी देओल, ऋतिक रोशन ने सिर्फ एक नहीं, बल्कि 25 मेगा हिट फिल्में दी हैं और देते रहेंगे...चिल-गदर.....बहुत सालों से सबने आलरेडी मचाई है और आगे भी मचाएंगे।" जाकिर खान पर तंज कसते हुए अमीषा पटेल का ये पोस्ट भी वायरल हो गया है, और यूजर्स उल्टा अमीषा पटेल को ही ट्रोल कर रहें हैं।

