कर्नाटक के हासन में एक मामूली विवाद के बाद एक हिंदू दंपति पर मुस्लिम भीड़ द्वारा हमला कर दिया गया। इस घटना में पति गंभीर रुप से घायल हुआ है। कर्नाटक के हासन जिले के अर्सिकेरे शहर में एक घटना ने भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।
यहाँ एक मामूली विवाद के बाद एक हिंदू दंपति पर मुस्लिम भीड़ द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया। APMC गेट इलाके के पास दंपति को रोककर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस घटना के बाद शनिवार (4 अप्रैल 2026) को जोरदार विरोध प्रदर्शन हुए। हिंदू संगठनों और स्थानीय नागरिक समूहों ने अर्सिकेरे में बंद का आह्वान किया, जिसे लोगों का व्यापक समर्थन मिला। कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे और 'हम सब हिंदू हैं, हम सब एक हैं' जैसे नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी की माँग की। इसके बाद लोगों ने APMC गेट तक मार्च निकाला, जहाँ यह घटना हुई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क जाम करने के कारण नेशनल हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
क्या है पूरी घटना? पूर्व MLA के एम शिवलिंगे गौड़ा का करीबी है आरोपित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दंपति अर्सिकेरे में श्री जेनुकल्लु सिद्धेश्वरस्वामी मंदिर के वार्षिक रथोत्सव में शामिल होने आए थे। पूजा करने के बाद वे दोपहिया वाहन से वापस लौट रहे थे, तभी मुख्य आरोपित सूफियान समीवुल्ला ने उन्हें रोका। प्रत्यक्षदर्शियों के
जब दंपति ने उसके ड्राइविंग पर सवाल उठाया, तो दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। यह मामूली विवाद जल्द ही हिंसक रूप ले बैठा। आरोपित ने दंपति को रोककर पति को बाइक से नीचे खींच लिया और बीच सड़क पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान पत्नी हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन हमला नहीं रुका।
स्थिति तब और बिगड़ गई जब आरोपित ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया, जो कुछ ही देर में वहाँ पहुँचकर मारपीट में शामिल हो गए। पीड़ित को लगातार पीटा गया और वह खून से लथपथ हो गया, जबकि आसपास मौजूद लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे। बाद में ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिससे लोगों में और गुस्सा बढ़ गया।
बताया जा रहा है कि आरोपित के संबंध पूर्व विधायक के एम शिवलिंगे गौड़ा के करीबी लोगों से हैं। इससे स्थानीय लोगों में यह चिंता बढ़ गई है कि कहीं राजनीतिक प्रभाव के कारण कहीं कार्रवाई में देरी न हो। कई स्थानीय निवासियों ने पुलिस की धीमी कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और सभी आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है।
पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
