Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

कोलकाता में तोड़ी गई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति, अमित शाह के दौरे से एक दिन पहले तोड़फोड़: पुलिस ने एक को दबोचा

 कोलकाता में गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से एक दिन पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है। इसको लेकर तनाव का माहौल है।

कोलकाता के सुकिया स्ट्रीट में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की निर्माणाधीन प्रतिमा का चबूतरा और नेमप्लेट 5 जुलाई 2026 की रात अज्ञात उपद्रवियों ने तोड़ दी गई।

इसके बाद कोलकाता में तनाव का माहौल है। गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से एक दिन पहले ये तोड़फोड़ की कार्रवाई हुई है। हालाँकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नरकेलडांगा निवासी 26 वर्षीय रूपेश हाजरा को गिरफ्तार कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, उत्तरी कोलकता के सुकिया स्ट्रीट में निर्माणाधीन डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के चबूतरे का एक हिस्सा सुबह टूटा हुआ मिला। एक मजदूर ने इसकी जानकारी दी। उसने बताया कि सुबह जब वह पहुँचा तो नेमप्लेट और चबूतरा टूटा हुआ मिला, जबकि कल रात 7 बजे तक ठीक था।

यह घटना डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती और गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता दौरे से ठीक पहले हुई है, जिसको लेकर स्थानीय भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच तनाव देखा जा रहा है। इस प्रतिमा का उद्घाटन सोमवार को बीजेपी के प्रदेश नेता करने वाले थे। इसको देखते हुए शनिवार रात तक काम पूरा हो चुका था और नेमप्लेट भी लगा दी गई थी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: OpIndia Hindi