Dailyhunt

मालदा हिंसा को भड़काने वाले मोफक्कारुल इस्लाम का AIMIM के बाद निकला TMC कनेक्शन भी: सांसद कल्याण बनर्जी संग तस्वीर में मुस्कुराता दिखा, और भी मिले सबूत

 मालदा हिंसा का साजिशकर्ता मोफक्कारुल इस्लाम का पहले AIMIM कनेक्शन, फिर TMC का निकला आदमी। तस्वीरें आई सामने।

पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने और भीड़ को भड़काने के मुख्य आरोपित मोफक्कारुल इस्लाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिन उपद्रवियों को ‘बाहरी’ बता रही थीं, वो खुद पहले TMC में रह चुका है और वर्तमान में उसके विपक्षी नेताओं के साथ भी करीबी संबंध सामने आए हैं।

TMC से AIMIM तक का सफर और वायरल तस्वीरें

मोफक्कारुल इस्लाम का इतिहास खंगालने पर पता चला कि वह पहले तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) का सक्रिय सदस्य था। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में उसने पाला बदला और ओवैसी की पार्टी AIMIM के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

गिरफ्तारी के बाद उसकी TMC सांसद कल्याण बनर्जी और अन्य बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह साफ करता है कि हिंसा भड़काने वाला कोई अनजान बाहरी नहीं, बल्कि सत्ता और राजनीति के गलियारों में अच्छी पकड़ रखने वाला व्यक्ति है।

NIA की एंट्री और साजिश का खुलासा

पुलिस का दावा है कि कालियाचक में सात जजों को घंटों बंधक बनाने और भीड़ को उकसाने के पीछे मोफक्कारुल का ही दिमाग था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब NIA ने जाँच की कमान संभाल ली है।

अब तक इस केस में ISF उम्मीदवार शाहजहाँ अली कादरी समेत कई लोग पकड़े जा चुके हैं। मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी से अब उन चेहरों का भी पर्दाफाश होगा जिन्होंने राजनीतिक संरक्षण में मालदा की शांति भंग करने की साजिश रची थी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: OpIndia Hindi