असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM) के नेता और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने कहा कि सिर्फ 11 विधायक दे दो तो मुस्लिम का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM) के नेता और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने मेरठ में एक कार्यक्रम में मौजूदा सरकार को धमकी दी है।
शौकत अली ने कहा कि सिर्फ 11 विधायक दे दो तो वो अपनी ताकत दिखा देंगे और किसी मुस्लिम का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईद मिलन के एक कार्यक्रम में पहुँचे AIMIM प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “आप मुझे 111 नहीं, सिर्फ 11 विधायक उत्तर प्रदेश से दे दो। मैं आपसे वादा करता हूँ कि उत्तर प्रदेश में किसी मुस्लिम का अगर एनकाउंटर होगा, तो एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा।”
शौकत अली ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि अगर मस्जिदों और मदरसों की हिफाजत करनी है, तो ‘एक झंडा, एक डंडा और एक नेता’ के तहत एकजुट होना होगा और विधानसभा तक पहुँच बनानी होगी।
