जबलपुर. जबलपुर के अवधपुरी आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर ग्वारीघाट में 5 अप्रैल से 9 दिवसीय श्रीरामकथा का आयोजन किया जाएगा. जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य इस कथा का वाचन करेंगे.
कथा का विषय ष्श्रीराम जन्म जग मंगल हेतुष् रखा गया है. यह आयोजन 13 अप्रैल तक चलेगा.
समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन ने एक पत्रकार वार्ता में बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित करना है. समापन दिवस पर संगठन की तीसरी वर्षगांठ भी मनाई जाएगी. उन्होंने बताया कि कथा में 35 से अधिक समाजों के प्रतिनिधि यजमान के रूप में शामिल होंगे. कथा पंडाल में सभी वर्गों और जातियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे श्रीराम सबके हैं सब श्रीराम के हैं का भाव साकार हो सके.
कथा के दौरान प्रतिदिन 10 से 15 मिनट की नाट्य प्रस्तुतियां भी होंगी. इन प्रस्तुतियों में शबरी, रानी दुर्गावती, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया जाएगा. कथा के शुभारंभ दिवसए 5 अप्रैल को नर्मदा मैया का पूजन किया जाएगा. इसके बाद दोपहर 3 बजे ग्वारीघाट से एक शोभायात्रा निकाली जाएगी जो अवधपुरी स्थित कथा स्थल पर समाप्त होगी.
Source : palpalindiaगुड फ्राइडे पर जबलपुर में मसीही समाज ने निकाली गई क्रूस यात्रा, प्रभु यीशू के बलिदान को किया याद

