Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अगस्त महीने के पहले दिन लोगों को महंगाई से मिली बड़ी राहत, कम हो गए गैस सिलेंडर के दाम

अगस्त महीने के पहले दिन लोगों को महंगाई से मिली बड़ी राहत, कम हो गए गैस सिलेंडर के दाम

ई दिल्ली. अगस्त महीने की शुरुआत हो गई है और महीने के पहले दिन ही लोगों को काफी राहत मिली है. तेल कंपनियों ने शनिवार 1 अगस्त को गैस सिलेंडर के दामों को अपडेट कर दिया है. ताजा जानकारी के मुताबिक ऑयल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपये से अधिक की कमी की है.

सभी शहरों में नए दाम आज से लागू हो गए हैं.

बता दें, सभी तेल कंपनियों ने शनिवार सुबह 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को संशोधित किया. मेट्रो शहर कोलकाता में कमर्शियल गैस के दाम 209 रुपये तक कम हुए हैं. वहीं, देश की राजधानी नई दिल्ली में यही सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हुआ है.

राजधानी दिल्ली के जानें नए दाम

तेल कंपनियों ने पिछले महीने जुलाई में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए थे. आज शनिवार से नई दिल्ली में 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 2728 रुपये हो गई है. वहीं, कोलकाता में इस सिलेंडर के नए दाम 2872.50 रुपये हो गए हैं.

जुलाई महीने में भी मिली थी राहत

इससे पहले जुलाई महीने में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था. कंपनियों ने करीब 183 रुपये से ज्यादा की कटौती की थी. उसके बाद 19 किग्रा. वाले सिलेंडर के नए दाम 2,930 रुपये हो गए थे. वहीं, कोलकाता में इसी सिलेंडर के दाम 3,255.50 रुपये से कम होकर 3,081 रुपये रह गई थी. कमर्शियल एलपीजी रेट में कटौती के अलावा, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 5 किग्रा. वाले फ्री ट्रेड रुक्कत्र (स्नञ्जरु) सिलेंडर की कीमत भी 13 रुपये कम कर दी है. सूत्रों ने बताया कि बदलाव के बाद, दिल्ली में 5 किग्रा, वाले फ्री ट्रेड सिलेंडर की रिटेल कीमत अब 808.50 रुपये हो गई है.

कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में यह नई कमी हाल के महीनों में कीमतों में हुए कई बदलावों के बाद आई है. इससे पहले, जून में, घरेलू एलपीजी की कीमतों में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि दिल्ली में 14.2 केजी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई थी. वेस्ट एशिया में संघर्ष से जुड़े ग्लोबल एनर्जी मार्केट में रुकावटों के बाद, तेल कंपनियों ने 7 मार्च को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव उन सेक्टर के लिए जरूरी है जो ऐसे सिलेंडर पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं, जैसे खाने की जगहें, केटरिंग सर्विस और छोटे बिजऩेस, क्योंकि फ्यूल उनकी ऑपरेटिंग कॉस्ट का एक बड़ा हिस्सा होता है.

जानें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

तेल कंपनियों ने सिर्फ 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं. वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम यथावत हैं. इसकी कीमतों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें, 14 किग्रा. वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 7 जून से स्थिर बने हुए हैं. राजधानी नई दिल्ली में इस सिलेंडर के दाम 942 रुपये हैं. वहीं कोलकाता में यही सिलेंडर 968 रुपये में मिल रहा है. मायानगरी मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत 941.50 बनी हुई है. चेन्नई में 14 किग्रा. वाले सिलेंडर की कीमतें 957.50 रुपये हैं.

Source : palpalindia

गैस सिलेंडर की अर्थी लेकर भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे एनएसूयआई कार्यकर्ता, पुलिस ने रोककर वॉटर कैनन चलाई

छात्रों के लिए राहत: अब 5 किलो गैस सिलेंडर मिलेगा आसान प्रक्रिया से

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India