Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
असम में दर्दनाक हादसा : डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई कार, 6 की मौत, कई घायल, 2 की हालत नाजुक

असम में दर्दनाक हादसा : डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई कार, 6 की मौत, कई घायल, 2 की हालत नाजुक

कामरूप. असम के कामरूप (मेट्रो) जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. खेतड़ी थाना क्षेत्र के नलगेदरा इलाके में एक तेज रफ्तार यात्री वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराया.

इस भीषण भिड़ंत में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

जानकारी के अनुसार, यात्री वाहन नगांव से गुवाहाटी की ओर जा रहा था. खेतड़ी के पास अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण गाड़ी डिवाइडर को पार कर सीधे दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक महिला सहित कई लोगों की मौके पर ही जान चली गई.

घायलों का इलाज जारी, दो न्यूरोसर्जरी मरीज क्रिटिकल

हादसे के बाद राहत व बचाव दल ने हताहतों को तुरंत गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल के प्रिंसिपल-कम-चीफ सुपरिंटेंडेंट, प्रोफेसर (डॉ.) बाबुल कुमार बेजबरुआ ने बताया कि अस्पताल में 3 शव लाए गए हैं और 6 घायलों का इलाज चल रहा है. घायलों में से दो न्यूरोसर्जरी मामलों के मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनकी देखरेख न्यूरोसर्जरी विभाग के विशेषज्ञ कर रहे हैं. शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Source : palpalindia

राजस्थान में दर्दनाक हादसा : हीरामन बाबा के दर्शन करने गये 4 लोग पोखर में डूबे, 3 महिलाओं के शव मिले

एमपी के भिंड में दर्दनाक हादसा : ट्रक से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 23 घायल, ग्वालियर से यूपी लौट रहे थे मजदूर

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India