Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बालाघाट में आकाशीय बिजली गिरने से वॉच टावर के नीचे खड़े 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल

बालाघाट में आकाशीय बिजली गिरने से वॉच टावर के नीचे खड़े 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल

बालाघाट. एमपी के बालाघाट जिले के बैहर थाना क्षेत्र के भीमोड़ी जलाशय के समीप बने वन विभाग के वॉच टावर पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए.

मृतकों में ग्राम भीमोड़ी निवासी झामसिंह पिता नन्वा ताराम (30), ग्राम बिरवा निवासी सतीश पिता दयाल सिंह वल्के (15) और लक्की पिता श्रीराम मेरावी (15) शामिल हैं.

घायलों का इलाज बैहर अस्पताल में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्राम भीमोड़ी निवासी झामसिंह मछली पकड़ने के लिए भीमोड़ी जलाशय गया था. वहीं सतीश और लक्की जलाशय की ओर घूमने गए थे. रायसिंह अर्मो (40) और देवलाल टेकाम (41), दोनों ग्राम अतरिया निवासी, भी किसी काम से वहां पहुंचे थे. ग्राम भीमोड़ी निवासी कचरी ताराम (50) कपड़े धोने गई थीं.

गरज-चमक के साथ जमकर बारिश

दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए सभी लोग वन विभाग के वॉच टावर के नीचे खड़े हो गए. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग बेहोश हो गए. सभी घायलों को तत्काल बैहर अस्पताल ले जाया गया, जहां झामसिंह ताराम ने भी दम तोड़ दिया. रायसिंह अर्मो, देवलाल टेकाम और कचरी ताराम का इलाज जारी है.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने बताया कि भीमोड़ी जलाशय के समीप स्थित वन विभाग के वॉच टावर पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन घायल हुए हैं. घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है.

Source : palpalindia

16 से 18 जून के बीच जबलपुर में मानसून की दस्तक के आसार, बालाघाट-सिवनी-मंडला में पहले पहुंचेगी बारिश

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India