कोलकाता. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भाजपा नेता व मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार 6 मई की रात गोली मारकर हत्या की गई है. कोलकाता के मध्यग्राम इलाके में 4 राउंड फायरिंग हुई है.
रथ की हत्या का आरोप टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है.
बंगाल में 4 मई को रिजल्ट के बाद से हिंसा शुरू हुई. पिछले 2 दिन में 5 लोगों की हत्या हुई है. इनमें सुवेंदु के पीए समेत भाजपा और टीएमसी के 2-2 कार्यकर्ता हैं. दूसरी तरफ कोलकाता के न्यू मार्केट में मंगलवार रात भीड़ ने टीएमसी के पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया ा. उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया.
वहीं नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित बामनघेरी इलाके में मंगलवार रात गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला हुआ. उपद्रवियों ने फायरिंग की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.
Source : palpalindia
