जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित बरगी डेम में हुए क्रूज हादसे में लापता 9 वर्षीय बालक मयूरन का शव घटनास्थल से कु छ दूरीर पर मिल गया। मयूरन के चाचा कामरान अभी भी लापता है। जिनकी तलाश में एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई है।
क्रूज हादसे में अब तक 12 की मौत हो चुकी है।
प्रशासनिक सूत्रो ंके अनुसार त्रिची तमिलनाडू निवासी मयूरन पिता परिमल उम्र 9 वर्ष जबलपुर रिश्तेदारी में आया था। जो चाचा कामरान सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बरगी डेम घूमने गया था। जहां पर कू्रज में हादसे का शिकार हो गया। आज सुबह 6 बजे के लगभग एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमों ने तलाश शुरु की, इस दौरान घटना स्थल से कुछ दूरी पर मयूरन का शव मिल गया। हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। मयूरन के बाद अब डेम के पानी में लापता हुए कामराज आर. की तलाश मयूरन कामराज का भतीजा था। इससे पहले बीती शाम 6 बजे के लगभग दो बच्चों के शव और मिल गए थे, जिनकी पहचान श्रीतमिल पिता कामराज उम्र 5 वर्ष व विराज पिता कृष्ण सोनी 5 वर्ष के रूप में हुई थी। गौरतलब है कि 30 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम में डूब गया था। उसमें करीब 47 पर्यटक सवार थे, जबकि टिकट सिर्फ 29 लोगों की ही कटी थी। घटनास्थल पर पुलिस व प्रशासिक अधिकारी सुबह से ही जुटे हुए है।
जबलपुर तेज आंधी के चलते ट्रेक्टर पलटा, सड़क किनारे खड़ी वृद्धा की मौत, तीन गंभीर
जबलपुर रेल मंडल में भर्ती: 38 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट बनने का मौका, 15 मई तक आवेदन
जबलपुर के विजय नगर में टाइल्स शो-रुम में हंगामा, दो पक्षों में टकराव
जबलपुर क्रूज हादसे के बाद जागी वाराणसी की नींद, गंगा में बिना लाइफ जैकेट चल रही 24 नावें जब्त
सतना से जबलपुर आए युवक के साथ लूट, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सामने घटना

