जबलपुर. एमपी के जबलपुर जिले के भेड़ाघाट के पास ग्राम कूडऩ स्थित मां त्रिपुर सुंदरी धाम तेवर के पीछे संचालित एक अवैध रेत खदान में रविवार की शाम को बड़ा हादसा हो गया. जेसीबी मशीन से खदान की सफाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे एक युवक मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गई.
ग्रामीणों ने दावा किया कि उन्होंने अवैध रेत खनन को लेकर पहले भी प्रशासन को जानकारी दी थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. उनका कहना है कि समय रहते कदम उठाए जाते तो इस हादसे को टाला जा सकता था.
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी एसके राय का कहना है कि उन्हें घटनाक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं है. वे भी पुलिस से संपर्क कर रहे हैं. यदि अवैध रेत उत्खनन से जुड़ा मामला है तो इसकी जांच की जाएगी.
जबलपुर में ओएलएक्स में सामान खरीदने के चक्कर में ठगी गई महिला
जबलपुर में लोगों के खाते खुलवाकर एटीएम बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 18 कार्ड, 20 हजार रुपए जब्त
जबलपुर में शराब ठेकेदार आशीष शिवहरे के ऑफिस में बम फेंकने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

