Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बिलासपुर ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: खाईवाल किशन चंद बजाज सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, कैश, मोबाइल और गाड़ी जब्त

बिलासपुर ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: खाईवाल किशन चंद बजाज सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, कैश, मोबाइल और गाड़ी जब्त

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए कथित सट्टा संचालक किशन चंद बजाज सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई तोरवा थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की.

पुलिस के अनुसार, आरोपी शहर के एक मकान से मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे. छापेमारी के दौरान मौके से ₹50,690 नकद, 11 मोबाइल फोन, एक प्रिंटर, एक स्कॉर्पियो और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई. जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और लेन-देन की जानकारी जुटाई जाएगी.

गिरफ्तार आरोपियों में किशन चंद बजाज, दिनेश कुमार वाधवानी, भैयालाल सोनकर और मनोहर लाल खत्री शामिल हैं. पुलिस ने सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 और 7 के साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया है. न्यायालय में पेशी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रारंभिक जांच में यह मामला संगठित ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. जांच एजेंसियां अब मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल ट्रांजैक्शन की पड़ताल कर रही हैं ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Source : palpalindia

सरकारी स्कूलों में बच्चों को हिंदू प्रार्थना के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: TET और B.Ed. पास होने पर भी अनुकंपा नियुक्ति में मनचाहा पद मांगने का अधिकार नहीं

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India