Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बिलासपुर: तितली चौक के पास नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर: तितली चौक के पास नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब तोरवा थाना क्षेत्र के रेलवे परिक्षेत्र स्थित तितली चौक के पास एक नाले से अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ.

महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और महिला की शिनाख्त के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं.

तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि मृतका की तस्वीर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के जिलों के थानों में भी भेजी गई है. साथ ही दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है, ताकि महिला की पहचान जल्द से जल्द हो सके.

पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल तोरवा थाना से संपर्क करें.

Source : palpalindia

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बड़ा हादसा, अवैध खदान में चट्टान गिरने से 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ कैबिनेट चिंतन शिविर 3.0 IIM रायपुर में शुरू: CM विष्णु देव साय ने दो दिन के गवर्नेंस स्ट्रैटेजी कैंप का नेतृत्व किया

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India