Dailyhunt
चलती ट्रेन में रेलवे ने नन्ही तनवी को उपलब्ध कराया केक, मनवाया धूमधाम से जन्मदिन

चलती ट्रेन में रेलवे ने नन्ही तनवी को उपलब्ध कराया केक, मनवाया धूमधाम से जन्मदिन

तलाम. ट्रेन नंबर 19712 भोपाल से जयपुर के 3 एसी कोच में भोपाल से जयपुर परिवार के साथ यात्रा कर रहे यात्री सुरेन्द्र गुप्ता की छोटी बेटी तनवी का जन्मदिन होने पर ट्रेन के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा केक उपलब्ध कराया और कोच में अन्य यात्रियों के साथ - साथ बच्ची के घर वालों के साथ मिलकर परिवार जन के साथ यात्रा कर रहे छोटे बच्चों को इक_ा कर अपने साथ केक काट हर्षोल्लास के साथ उसका जन्मदिन मनाया है.

इस मौके पर ट्रेन कंडक्टर महेन्द्र सिंह गौतम, नवजोत सिंह, सुमित आचार्य, इमरान मौजूद रहे. ट्रेन में ये नजारा जिस किसी ने भी देखा, वो ट्रेन स्टाफ की तारीफें करने से नहीं थक रहा था.

बताया जा रहा है कि, असल में तनवी अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ट्रेन में सवार होकर जयपुर की यात्रा कर रही थी. जब टिकट जांच के दौरान टीटीई को पता चला कि, वो बच्ची भी ट्रेन में यात्रा कर रही है, जिसका आज जन्मदिन है. यात्रा कर रही एक 8 साल की मासूम बच्ची का जन्मदिन है और उसका अपने जन्मदिन पर केक काटने का मन है. हालांकि, परिवार उसे आश्वासन देता रहा कि, पर यात्रा में यह संभव नहीं है तो रतलाम रेलवे नियंत्रण कक्ष को सूचना दी और मक्सी में केक का इंतजाम स्टेशन मास्टर के सहयोग के किया.

सुखद रहा परिवार का अनुभव

परिवार ने इस मौके को एक अलग यादगार ऐतिहासिक पल बताते हुए यह कहा कि, रेल यात्रा में पहली बार इस तरह सुखद अनुभव देखने को मिल रहा है. खुशी जाहिर कर रेल टिकट जांच परिवार के प्रति हर्ष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि, ट्रेन के स्टाफ ने अपनी ड्यूटी निभाने के साथ साथ यात्रा कर रही एक बच्ची के लिए खास दिन का इतना मान रखा कि, उसके लिए ट्रेन रुकने से पहले ही केक मंगवा लिया. जैसे ही रतलाम स्टेशन पहुंचे, एक कर्मचारी पहले से ही हाथ में केक लिए तैयार खड़ा था. कुछ देर के लिए ट्रेन रुकी और वो अंदर आया. फिर उन सभी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, फिर साथ मिलकर चलती ट्रेन में बच्ची के हाथों केक कट करवाया. रेलवे सदस्यों के इस व्यवहार से बेटी इतनी खुश थी, जिसके बारे में शब्दों में बता पाना संभव नहीं. उसने भी रेलवे स्टाफ इस स्पेशल जन्मदिन के लिए आभार व्यक्त किया.

डिप्टी सीटीआई ने यह कहा

महेन्द्र सिंह गौतम रतलाम रेल मंडल मुख्यालय में पदस्थ है जो रेल सेवा के साथ साथ सामाजिक कार्य इसी तरह करते है. पूर्व में भी इस तरह विवाह वर्षगांठ, जन्मदिन, भारतीय सैनिकों, बुजुर्गों आदि यात्रियों की सहायता के रूप में सहयोग कर चुके हैं. इस तरह के सकारात्मक कदम से आम जन के मध्य टिकट जांच दल एवं रेल प्रशासन की छवि निखरती है.

Source : palpalindia

एमपी : रतलाम मंडल में दो ट्रैक मशीनों में सीधी भिड़ंत, कई रेल कर्मचारी घायल, मची अफरातफरी

पीएम मोदी के विकसित भारत विजन के तहत रतलाम और धार के 51 एनसीसी कैडेट बने सिकल सेल मित्र

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India