स्प्रिंग सीजन आते ही भारत के पहाड़ी इलाकों में ट्रेकिंग का अलग ही नजारा देखने को मिलता है. मार्च से अप्रैल के बीच का समय खासतौर पर ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मौसम साफ, सुहावना और संतुलित रहता है.
बर्फ धीरे-धीरे पिघलने लगती है, रंग-बिरंगे फूल घाटियों को सजाते हैं और ऊंची-ऊंची चोटियां अपनी पूरी भव्यता के साथ नजर आती हैं. ऐसे में एडवेंचर पसंद लोगों के लिए देश के कुछ ट्रेकिंग डेस्टिनेशन किसी जन्नत से कम नहीं होते, लेकिन यहां जाना हर किसी के बस की बात नहीं-इसके लिए हिम्मत और तैयारी दोनों जरूरी है.
केदारकांठा ट्रेक
केदारकांठा ट्रेक शुरुआती ट्रेकर्स के लिए ये एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है. वसंत की शुरुआत में यहां ट्रेल पर हल्की बर्फ बनी रहती है, लेकिन मौसम साफ होने से चोटी तक पहुंचना आसान हो जाता है.
रणथन खरक ट्रेक
उत्तराखंड का यह ऑफबीट ट्रेक अब ट्रेकर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यहां के घने रोडोडेंड्रॉन जंगल स्प्रिंग में लाल और गुलाबी फूलों से भर जाते हैं, जिससे पूरा रास्ता बेहद कलरफूल और खूबसूरत दिखता है.
गोएचाला ट्रेक
सिक्किम का यह ट्रेक कंचनजंगा के करीब से नजारे दिखाने के लिए फेमस है. साफ आसमान के कारण वसंत में यहां विजिबिलिटी बहुत अच्छी रहती है, जिससे पहाड़ों का सौंदर्य और निखर जाता है.
कूर्ग नेल्जी हिल ट्रेक
कर्नाटक में स्थित यह ट्रेक वेस्टर्न घाट के घने जंगलों और शांत माहौल के लिए जाना जाता है. यहां की हरियाली और घुमावदार पहाड़ियां इसे उत्तर भारत के ट्रेक्स से अलग अनुभव देती हैं.
ब्रह्मताल ट्रेक
ब्रह्मताल ट्रेक ऊंचाई पर स्थित झीलों और बड़े-बड़े पहाड़ों के शानदार नजारों के लिए काफी मशहूर है. मौसम बदलते ही यहां बर्फ और साफ रास्तों का अच्छा मेल देखने को मिलता है.
दयारा बुग्याल ट्रेक
दयारा बुग्याल ट्रैक अपने विशाल घास के मैदानों के लिए जाना जाने वाला यह ट्रेक वसंत में हरियाली से भर उठता है. आसान रास्ते और हिमालय की चोटियों के सुंदर दृश्य इसे आरामदायक ट्रेक चाहने वालों के लिए बढ़िया बनाते हैं.
पंगारचुल्ला पीक ट्रेक
पंगारचुल्ला पीक ट्रेक थोड़ा कठिन माना जाता है और एक्सपीरियंस लोगों के लिए बेहतर है. स्प्रिंग में मौसम ज्यादा स्थिर रहता है और बर्फ से ढकी चोटियों का शानदार दृश्य देखने को मिलता है.
Source : palpalindia
