Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दिल्ली में चित्रांजलि का भव्य आयोजन, 3 अप्रैल को राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता के विजेता होंगे सम्मानित

दिल्ली में चित्रांजलि का भव्य आयोजन, 3 अप्रैल को राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता के विजेता होंगे सम्मानित

बलपुर. नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में मूर्धन्य फोटो पत्रकार स्वर्गीय महेंद्र चौधरी की स्मृति में आयोजित 25वीं चित्रांजलि राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण एवं प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया जा रहा है.

इस विशेष अवसर पर फेस्टिवल ऑफ इंडिया और राम उत्सव राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा. फेस्टिवल ऑफ इंडिया प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार के रूप में 1,00,000 रुपये नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी.

चित्रांजलि की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम को केंद्र सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. चित्रांजलि समिति के अध्यक्ष राजेश चौधरी के अनुसार, आयोजन सच्चिदानंद जोशी एवं आलोक जैन के निर्देशन में संपन्न हो रहा है.

प्रतियोगिता को देशभर से जबरदस्त प्रतिसाद मिला है. फेस्टिवल ऑफ इंडिया के लिए 7000 से अधिक और राम उत्सव के लिए 3500 से अधिक छायाचित्र प्राप्त हुए. इन प्रविष्टियों में से उत्कृष्ट छायाचित्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर के ख्यात छायाकार गुरदास दुआ, सचिन सोनी और विनय अंबर द्वारा किया गया. कार्यक्रम के दौरान चयनित छायाचित्रों की प्रदर्शनी के साथ ही एक कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण भी किया जाएगा, जो इस आयोजन की खास उपलब्धि होगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India