जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पोलीपाथर ग्वारीघाट से युवक रिंकू विश्वकर्मा का दो बदमाशों ने सरेराह अपहरण किया और बाइक में बिठाकर मांडवा बस्ती रामपुर ले गए. जहां पर रिंकू विश्वकर्मा को बुरी तरह पीटा, जिससे रिंकू के शरीर पर गंभीर चोटें आई. मारपीट से घायल रिंकू द्वारा खबर दिए जाने पर दो दोस्त चिंटू व अखिलेश पहुंच गए, जिन्हे देख दोनों बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले.
पुलिस ने घायल रिंकू की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.
पुलिस के अनुसार रिंकू विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी शंकर नगर माढोताल सुबह 8-30 बजे आटो में बैठकर ग्वारीघाट पूजा पाठ करने गया था. जहां से आटो में बैठकर अपने दोस्त विपिन ठाकुर निवासी लालकुआ पोलीपाथर पहुंचा. जहां से वह लाल कुआं मंदिर जाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ा तभी राज पटेल, शेरा उर्फ रोहित पटेल मोटर सायकिल से आये और पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज करने लगे एवं जबरदस्ती उसे मोटर सायकिल पर बैठाकर माण्डवा बस्ती उसे अपने घर के अंदर ले गए.
जहां पर दोनों बदमाशों ने लोहे के पाईप से रिंकू को बुरी तरह पीटा, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई. रिंकू ने अपने दोस्त चिन्टू विश्वकर्मा, अखिलेख विश्वकर्मा को सूचना दी. जिसपर वे तत्काल पहुंच गए. चिंटू व अखिलेश को देखकर दोनों हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले. रिंकू अपने दोस्तों की मदद से ग्वारीघाट थाना पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी. जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है. पुलिस की टीमें दोनों आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.
Source : palpalindiaजबलपुर के बेलबाग क्षेत्र में देर रात किराना दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

