Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दोस्त को घर छोडऩे गए युवक की नृशंस हत्या, गांव में खून से लथपथ हालत में मिला

दोस्त को घर छोडऩे गए युवक की नृशंस हत्या, गांव में खून से लथपथ हालत में मिला

बलपुर। एमपी के जबलपुर में पाटन के समीप तेंदूखेड़ा के ग्राम नरगुवा तेंदूखेड़ा में आज सुबह सनसनी फैल गई, जब खिल्लू आदिवासी नामक युवक खिल्लू की लाश गांव में ही वेयर हाउस के समीप खून से लथपथ हालत में मिली।

खिल्लू बीती दोपहर अपने दोस्त को छोडऩे पाटन गया था, इस दौरान उसकी उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि पिछले दिन रविवार दोपहर के वक्त खिल्लू के पास एक युवक मिलने के लिए आया, इसके बाद खिल्लू आदिवासी यह कहकर घर से निकला कि पाटन में दोस्त को छोड़कर अभी आते है। इसके बाद खिल्लू देर रात तक घर नहीं आया। जिससे परिजन चितिंत हो गए, उन्होने अपने स्तर पर खिल्लू की तलाश की, परिजनों को फोन लगाकर पूछा लेकिन खिल्लू के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। आज सुबह गांव में वेयर हाउस के पास खिल्लू की खून से लथपथ लाश मिली, शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि खिल्लू की देर रात बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। वहीं घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही।

Source : palpalindia

जबलपुर में महिला जेल प्रहरी को दी जारही मानसिक प्रताडऩा, नौकरी छोडऩे को मजबूर

जबलपुर के ब्लूम चौक में मेडिकल दुकान में लाखों का सामान जला, फ्रिज में शार्ट सर्किट से लगी आग

जबलपुर में विद्युत मंडल की अनुमति के बिना ही लगा लिया स्मार्ट मीटर, उपभोक्ता के खिलाफ एफआइआर दर्ज

अब जबलपुर में नालों के किनारे बनेगे हरित कॉरिडोर, पर्यावरण संरक्षण की अभिनव पहल

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India