Dailyhunt
इस साल दो फिल्मों में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन!

इस साल दो फिल्मों में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन!

सुभाष शिरढोनकर. दिल्ली के ऐतिहासिक कुतुब मीनार पर द बिग बुल की शूटिंग करते वक्त अभिषेक बच्चन बचपन की यादों में खो गए. कुकी गुलाटी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वे मूंछ वाले लुक में नजर आएंगे. पहले इस फिल्म को पा 2 के नाम से बनाने की योजना थी लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर द बिग बुल कर दिया गया. द बिग बुल चार आर्थिक अपराधांे में सजा प्राप्त स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित हैं जिसकी 27 साल की उम्र में 2001 में मौत हो गई थी.

85 करोड़ के लागत वाली इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक कर रहे हैं. इसमें अभिषेक बच्चन के अपोजिट इलियाना डिक्रूज, निकिता दत्ता, राम कपूर और लेखा प्रजापति मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

बोल बच्चन पार्ट 2 में अभिषेक बच्चन के होने की पुष्टि हो चुकी है लेकिन धूम के 3 भागों में काम करने के बाद धूम 4 में अभिषेक बच्चन नहीं हैं.

वह बंटी और बबली अगेन में भी नहीं हैं. अभिषेक बच्चन ने पहले भाग बंटी और बबली (2005) में अपने पिता और बीवी ऐश्वर्या के साथ मिलकर जबर्दस्त धमाल मचाया था. इस बार बंटी और बबली अगेन' में उनकी जगह सैफ अली खान ने ले ली है. लगता है कि अमिताभ के खासम खास माने जाने वाले यशराज बैनर ने उनके इस सुपुत्रा से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है.

बॉब बिस्वास सुजॉय घोष की हिट फिल्म कहानी (2012) से निकला एक किरदार है. वह एक एलआईसी एजेंट था लेकिन रात में छुपकर सुपारी लेकर मर्डर करता था. फिल्म में कुछ मिनटों में सिमट जाने वाला वह किरदार शाश्वत चटर्जी ने निभाया था लेकिन अब इसे केन्द्रीय किरदार में लेकर यह फिल्म बनाई जा रही है. बॉब बिस्वास का निर्माण सुजॉय की कंपनी बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन, शाहरूख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर कर रही हैं.

इसे सुजोय की बेटी दिव्या अन्नपूर्णा घोष डायरेक्ट करेंगी. सुजॉय घोष ने शाहरूख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के लिए 'बदला' का निर्देशन किया था, उसके बाद से ही शाहरूख चाहते थे कि वे सुजॉय के साथ जोइंट वेंचर में कोई फिल्म शुरू करें. अनुराग कश्यप की 'मनमर्जिया' (2018) में आखिरी बार नजर आए अभिषेक बच्चन बॉब बिस्वास के अलावा इस साल अनुराग बसु की 'लूडो' में नजर आएंगे.

उनकी यह फिल्म इस साल 24 अप्रैल को आ रही है. नेशनल बिंगो नाइट (2012) के जर्ये छोटे पर्दे पर कदम रख चुके अभिषेक बच्चन अब तक साइड हीरो (2018) और ब्रीथ 2 (2019) जैसी वेब सिरीज में एक अलग अवतार में नजर आ चुके हैं. उन्होंने 2016 में एक म्यूजिक वीडियो स्प्रिट आॅफ चैन्नई में भी काम किया था.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India