Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जबलपुर: अधारताल थाने में सुनवाई नहीं हुई तो एसपी ऑफिस में महिला ने की सुसाइड की कोशिश

जबलपुर: अधारताल थाने में सुनवाई नहीं हुई तो एसपी ऑफिस में महिला ने की सुसाइड की कोशिश

बलपुर. एमपी के जबलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुरक्षा इंतजामों और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उस समय गंभीर सवाल खड़े हो गए जब एक पीडि़त महिला ने परिसर के अंदर ही दवाइयां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की.

अधारताल थाना क्षेत्र के धनी कुटिया की रहने वाली 35 वर्षीय अंजू पांडे अपनी 3-4 साल की मासूम बच्ची को गोद में लेकर न्याय मांगने मुख्यालय पहुंची थी. महिला का आरोप है कि वह लंबे समय से मोहल्ले के लोगों की प्रताडऩा झेल रही है और स्थानीय थाने में सुनवाई न होने के कारण उसने यह कदम उठाया.

अंजू पांडे ने अस्पताल में बताया कि क्षेत्र के कुछ दबंग उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहे हैं. इस मामले की शिकायत लेकर वह कई बार अधारताल थाने गई, लेकिन वहां के पुलिस कर्मियों ने उसकी बात को अनसुना कर दिया. पुलिस की इसी टालमटोल वाली कार्यशैली से परेशान होकर वह एसपी ऑफिस पहुंची थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब महिला कार्यालय परिसर में खड़ी थी तभी उसने अचानक जेब से निकालकर अस्थमा की 3 से 4 गोलियां निगल लीं. घटना के बाद वहां मौजूद पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गई और तत्काल महिला को वाहन से विक्टोरिया जिला अस्पताल ले जाया गया.

चिकित्सकों ने महिला की स्थिति बताई स्थिर

विक्टोरिया अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच और उपचार के बाद स्पष्ट किया है कि अंजू पांडे फिलहाल खतरे से बाहर है. डॉक्टरों का कहना है कि अधिक मात्रा में दवा खाने के कारण उसे घबराहट हुई थी लेकिन दवाओं की प्रकृति प्राणघातक नहीं थी. इधर पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. अधिकारी अब इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि अधारताल थाने में महिला की शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई. पुलिस अब प्रताडऩा के आरोपों की सच्चाई का पता लगाने के लिए मोहल्ले के लोगों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है.

Source : palpalindia

भीषण गर्मी में 33 केवी लाइन के 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा सिरफिरा युवक, जबलपुर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

जबलपुर में बादशाह हलवाई मंदिर की जमीन बिल्डरों का कब्जा, पुजारी का आरोप, बदल दिया गया नक्शा, एसडीएम ने दिया जांच का आदेश

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India