Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में युवक पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, सरेराह घटना से सनसनी

जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में युवक पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, सरेराह घटना से सनसनी

बलपुर। एमपी के जबलपुर में अधारताल स्थित महाराजपुर में विक्की उर्फ रिंकू यादव पर दो युवकों ने गुटखा पाउच देने से मना करने पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले किए। हमले में विक्की के शरीर पर गंभीर चोटें आई है, सरेराह हमला होते देख राह चलते लोग रुक गए, जिसपर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार विक्की उर्फ रिंकू यादव उम्र 24 वर्ष निवासी रिषी नगर करौंदा अधारताल बीती रात 12 बजे के लगभग बाइक से अपने घर जा रहा था। महाराजपुर दुर्गा मंदिर के पास पूर्व परिचित शानू केवट, नीरज केवट मिले, जिन्होने उससे राजश्री मांगी, उसने कहा कि उसके पास राजश्री नहीं है इसी बात पर दोनों उसके साथ गाली गलौज करने लगे, गालियां देने से मना करने पर शानू और नीरज दोनों हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे नीरज ने चाकू निकालकर जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर उसे छाती, वं जांघ, दाहिने हाथ में चोट पहुॅचा दीं तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गए। हमले से घायल विक्की को देख आसपास के लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून ेसे लथपथ घायल विक्की को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर विक्की की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया।

Source : palpalindia

जबलपुर में मिले जिंदा बम को सेना ने डिफ्यूज किया, जवानों ने जमीन में किया दफन

जबलपुर में विद्युत मंडल की अनुमति के बिना ही लगा लिया स्मार्ट मीटर, उपभोक्ता के खिलाफ एफआइआर दर्ज

अब जबलपुर में नालों के किनारे बनेगे हरित कॉरिडोर, पर्यावरण संरक्षण की अभिनव पहल

जबलपुर होकर दानापुर से बेंगलुरु के मध्य व्हाया जबलपुर स्पेशल ट्रेन, 18 जुलाई तक चलती रहेगी

जबलपुर में बरगी रोड पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, कर्नाटक से दिल्ली पपीता लेकर जा रहा था

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India