Dailyhunt
जबलपुर के लम्हेटा रोड पर हुई दुर्घटना में महिला की मौत, बेटी बोली हादसा नहीं हत्या है, आक्रोशित परिजनों ने किया थाना का घेराव

जबलपुर के लम्हेटा रोड पर हुई दुर्घटना में महिला की मौत, बेटी बोली हादसा नहीं हत्या है, आक्रोशित परिजनों ने किया थाना का घेराव

बलपुर. एमपी के जबलपुर में लम्हेटा रोड पर रात 11 बजे के लगभग ट्रक ने स्कूटी सवार अनिल पचौरी व महिला स्वरुपा झारिया को टक्कर मार दी. हादसे में महिला गिरकर ट्रक के चके में फंसकर घिसटती चली गई. जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं स्कूटी सवार अनिल पचौरी को चोटें आई है.

इस घटना को लेकर मृतका की बेटी ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह हादसा नहीं हत्या है. कोकिला रिसॉर्ट का मालि अनिल जबरन उसकी मां को घर से उठाकर अपने साथ ले गया था. परिजनों ने थाना का घेराव कर कार्यवाही की मांग की है.

बताया गया है कि अनिल पचौरी अपनी स्कूटी में तिलवारा क्षेत्र निवासी स्वरुपा झारिया को बिठाकर अपने लम्हेटा स्थित फार्म हाउस जाने के लिए निकला, दोनों जब अनरव बिहार कालोनी के सामने से गुजर रहे थे. इस दौरान अंधमूक बायपास रोड की ओर आए ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी. स्कूटी की टक्कर लगते ही दोनों उछलकर सामने की ओर गिरे, जिसमें पत्नी स्वरुपा ट्रक के चके में फंसकर घिसटती हुई चली गई. हादसे में महिला की मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही स्वरुपा के परिजन मौके पर पहुंच गए. जहां अनिल और उसका बेटा अभय पहले से मौजूद थे. स्वरुपा के बारे में पूछने पर बताया गया कि किसी अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारते हुए उसे करीब 50 मीटर तक घसीट दिया.

जिससे उसकी मौत हो गई. हादसे को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया है कि अनिल पचौरी जबरन उनकी मां को स्कूटी में बिठाकर ले गया था. यह हादसा नहीं हत्या है. यहां तक कि आज पीएम होने के बाद परिजन शव को एम्बुलेंस में रखकर तिलवारा थाने पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया. आरोप है कि घटना के बाद रात में पुलिस अनिल पचौरी को पकड़कर थाने लाई थी लेकिन बाद में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया. परिजनों का यह भी आरोप है कि जानबूझकर उसका पैर फ्रैक्चर बताया जा रहा हैए जबकि रात भर वह ठीक था और पैरों पर खड़ा था. परिजनों ने मांग की है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

बेटी बोली, ये हादसा नहीं हत्या है

मृतका की बड़ी बेटी खुशी झारिया ने आरोप लगाया कि मां की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई बल्कि उनकी हत्या की गई है. उन्होंने कहा कि जब ट्रक ने टू व्हीलर को टक्कर मारी तो सिर्फ मां की ही क्यों मौत हुईए अनिल पचौरी को क्यों कुछ नहीं हुआ. उनका आरोप है कि चलती गाड़ी से मां को धक्का दिया गयाए जिसके कारण उनकी मौत हुई. हत्या का आरोप अनिल पचौरी और उसके बेटे पर लगाया गया है.

अनिल पचौरी के यहां काम करती थी मृतका-

मृतका स्वरुपा झारिया करीब दो साल से अनिल पचौरी के यहां माली का काम करती थी. 6 महीने पहले उसने वहां जाना छोड़ दिया था, जिसके बाद से अनिल पचौरी लगातार उस पर काम करने का दबाव बना रहा था.

पुलिस गंभिरता से जांच के आश्वान दिया-

परिजनों का हंगामा देख तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया किएपूरे घटनाक्रम की जांच करवाई जा रही है. उन्होंने बताया कि देर रात को अनिल पचौरी टू-व्हीलर से स्वरुपा को लेकर जा रहा थाए तभी ये हादसा हुआ. पति दीपक झारिया के शिकायत के बाद अनिल का फोन बंद आ रहा है.

Source : palpalindia

जबलपुर के सटोरिए मंडला में बैठकर संचालित कर रहे थे आईपीएल का सट्टा, पुलिस की दबिश में पकड़े गए

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India