Dailyhunt
जबलपुर के विजय नगर में चोरी की सनसनीखेज वारदात, सोने के जेवरों पर चोरों ने किया हाथ साफ

जबलपुर के विजय नगर में चोरी की सनसनीखेज वारदात, सोने के जेवरों पर चोरों ने किया हाथ साफ

बलपुर. एमपी के विजय नगर स्थित जेडीए कालोनी में प्रेमचंद ओझा नामक व्यक्ति के सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की वारदात उस वक्त हुई है जब परिवार के सदस्य लखनऊ गए थे.

चोरी की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है.

पुलिस के अनुसार जेडीए कालोनी विजय नगर निवासी प्रेमचंद ओझा खमरिया फैक्टरी से रिटायर्ड है. वे दो दिन पहले घर में ताला लगाकर परिवार सहित सामाजिक कार्यक्रम में लखनऊ जाने के लिए निकले. इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने सोने, चांदी के जेवर, गृहस्थी का सामान सहित नगदी 85 हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिया. बीते दिन पड़ोस में रहने वाले सुशील श्रीवास्तव ने प्रेमचंद ओझा के घर का ताला टूटा देखा तो उन्हे खबर दी. खबर मिलते ही प्रेमचंद्र ओझा आज घर पहुंच गए, देखा तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा है, अंदर कमरे में रखी आलमारी के लॉकर खुले जिसमें रखे नगदी व सोने, चांदी के जेवर गायब है. जेडीए कालोनी में हुई चोरी की वारदात से आसपास रहने वाले लोगों में हड़कम्प मच गया. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है.

Source : palpalindia

जबलपुर के बेलबाग क्षेत्र में देर रात किराना दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

खुदाई में मिला गोल्ड 12 लाख में 1 किलो देगें, जबलपुर के 3 डाक्टरों से 1.60 करोड़ रुपए की ठगी, झांसी में पकड़े हरियाणा के आरोपी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India