Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जबलपुर के विजय नगर में टाइल्स शो-रुम में हंगामा, दो पक्षों में टकराव

जबलपुर के विजय नगर में टाइल्स शो-रुम में हंगामा, दो पक्षों में टकराव

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित जीरो डिग्री विजय नगर में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब एक टाइल्स शोरूम में भारी हंगामा, दो पक्षों में मारपीट हो गई. खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत कराया.

वहीं मामले को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज की है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है.

इस मामले को लेकर टाइल्स शोरूम के संचालक राजा तिवारी ने आरोप लगाया है कि एकांश ढिंगरा अपने साथियों के साथ शोरूम पर पहुंचे और जमकर तोडफ़ोड़ की और विरोध करने पर राजा तिवारी, उनकी पत्नी और दुकान में मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी. राजा तिवारी के अनुसार मारपीट में गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं. आरोप यह भी है कि वहां पहुंचे लोगों ने महिला पर भी हमला करने का प्रयास किया. वहीं दूसरी ओर अधिवक्ता एकांश ढिंगरा ने शोरूम संचालक पर आरोप लगाया है कि वे केवल बातचीत करने के लिए शोरूम गए थे. बातचीत के दौरान शोरूम संचालक ने ही विवाद शुरू कर दिया और उनके वाहनों में तोडफ़ोड़ की. दोनों पक्षों के अलग-अलग आरोपों के बाद पुलिस ने दोनों की शिकायत पर काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि घटना का असली कारण सामने आ सके. जब टाइल्स शोरूम संचालक अपनी शिकायत दर्ज कराने विजय नगर थाने पहुंचे, तो वहां भी स्थिति बिगड़ गई. अधिवक्ता और उनके साथी थाने के अंदर प्रवेश कर गए और शोरूम संचालक को बाहर निकालने की मांग करने लगे. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने अधिवक्ताओं को थाने से बाहर किया. इसके बाद अधिवक्ताओं ने थाने के बाहर भी बवाल खड़ा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

Source : palpalindia

सतना से जबलपुर आए युवक के साथ लूट, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सामने घटना

जबलपुर बरगी क्रूज हादसा, दो बच्चों के शव और मिले, अब तक 11 की मौत

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India