जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गोराबाजार पुलिस ने पिगरी टपरियाबस्ती में रज्जू यादव के घर के पास दबिश देकर लाखों रुपए की शराब जब्त की है। पुलिस ने मामले में सूरज देशकर को पकड़ा है। जो रज्जू यादव द्वारा तीन हजार रुपए देने पर शराब की निगरानी करता रहा।
पुलिस ने सूरज को हिरासत में लेकर रज्जू यादव की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार पिगरी टपरिया बस्ती गोराबाजार में रज्जू यादव के घर के पास लम्बे समय से अंग्रेजी शराब का स्टॉक किया जा रहा है, जिसकी निगरानी सूरज पिता प्रभाकर देशकर उम्र 48 वर्ष निवासी 90 क्वाटर संजीवनी नगर करता रहा। बीती रात पुलिस को खबर मिली कि यहां पर भारी मात्रा में शराब का स्टॉक किया गया है, जिसे आगे सप्लाई किया जाना है। खबर मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर सूरज देशकर को पकड़ लिया। यहां पर तलाशी लेने पर ं 15 कार्टून में 750 पाव देशी शराब एवं 1 कार्टून में 8 पीएम अंग्रेजी शराब की 11 बाटल, 1 कार्टून में मैजिक मूवमेंट अंग्रेजी शराब की 12 बाटल रखी मिली। सूरज ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि रज्जू उर्फ राजेश यादव के कहने पर शराब की निगरानी करता है। जिसके एवज में रज्जू उर्फ राजेश द्वारा उसे 3 हजार रूपये दिये गये हैं। पुलिस ने उक्त शराब जब्त कर सूरज देशकर एवं रज्जू उर्फ राजेश यादव के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
लंदन से आए पार्सल पर टैक्स के नाम पर ठगी गई जबलपुर की युवती
जबलपुर से कोलकाता के लिये सीधी वायुसेवा 8 अगस्त से चलेगी, संघर्ष समिति ने किया स्वागत
जबलपुर में शराबी पति की प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या
जबलपुर में कुख्यात बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल से बाहर आते ही चलाए थे चाकू

