Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जबलपुर में बीएसएफ के रिटायर्ड जवान ने की आत्महत्या, लिखा, जिंदगी का सफर यही तक था, मोबाइल फोन पर मिला महिला का धमकी भरा आडियो

जबलपुर में बीएसएफ के रिटायर्ड जवान ने की आत्महत्या, लिखा, जिंदगी का सफर यही तक था, मोबाइल फोन पर मिला महिला का धमकी भरा आडियो

बलपुर. एमपी के जबलपुर में कटंगी स्थित ग्राम कूडऩ में आज सुबह बीएसएफ से रिटायर्ड 69 वर्षीय शिवकुमार श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शिवकुमार को फंदे के फंदे पर लटकते देख परिजनों में चीखपुकार मच गई. शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने शिवकुमार को देखा तो स्तब्ध रह गए.

मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान शिवकुमार द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि मैं अपनी जिंदगी का सफर तय करते-करते अब थक गया हूं. परेशान हो गया हूं. अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं. इसका जिम्मेदार मैं स्वयं हूं.

पुलिस के अनुसार जबलपुर के भेड़ाघाट में रहने वाले शिवकुमार श्रीवास्तव उम्र 69 वर्ष ने बीएसएफ में रहते हुए देश के कई राज्यों में अपनी सेवाएं दी, रिटायर्ड होने के बाद वे अपने बेटे-बहू के पास ग्राम कूडऩ कटंगी में आकर रहने लगे थे. परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे शिवकुमार श्रीवास्तव ने आज सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वे काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजनों ने आवाज लगाई. कोई आहट न मिलने पर परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि शिवकुमार फांसी के फंदे पर लटक रहे है. शिवकुमार को इस हाल में देख चीख पुकार मच गई.

देखते ही देखते गांव के लोगों की घर के सामने भीड़ एकत्र हो गई. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घटना स्थल की जांच की तो उन्हे शिवकुमार श्रीवास्तव द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होने लिखा था कि मैं अपनी जिंदगी का सफर तय करते-करते अब थक गया हूं. परेशान हो गया हूं. अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं. इसका जिम्मेदार मैं स्वयं हूं. इसके बाद जब पुलिस ने मोबाइल फोन चेक किया तो एक आडियो मिला, जिसमें महिला द्वारा धमकी दी जा रही है. पुलिस ने सुसाइड नोट व मोबाइल फोन जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है. पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में शिवकुमार श्रीवास्तव ने लिखा है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपने और थाना प्रभारी से किसी को परेशान नहीं करने का अनुरोध किया.

रात में खाना खाकर कमरे में चले गए-

परिजनों ने बताया कि बीती रात वे परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए. बताया जा रहा है कि देर रात तक जाग रहे थे. बुधवार सुबह टहलने के लिए बाहर नहीं निकलने पर बेटे और बहू ने दरवाजा खटखटाया. काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसी भी पहुंच गए. दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे पर लटके मिले.

महिला ने मोबाइल पर दी धमकी, कितने दिन मोबाइल फोन बंद करके रखेगा-

कटंगी पुलिस अब उस महिला की पहचान करने में जुटी है, जिसकी आवाज मोबाइल में मिले ऑडियो में सुनाई दे रही है. पुलिस दोनों के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है. ऑडियो में महिला कथित तौर पर कह रही है, कितने दिन फोन बंद करके रखेगा. अपने आपको बहुत होशियार समझ रहा है. कभी तो फोन खोलेगा. उसको घर से निकालकर मारूंगी. अभी तक बोल रहा था कि मैं सुसाइड कर रहा हूं. अभी तक तो नहीं किया, लेकिन अब जरूर करना पड़ेगा. ऐसी बेइज्जती करूंगी कि उसे सुसाइड ही करना पड़ेगा.

Source : palpalindia

जबलपुर में रेलवे ने खतरे का 5 सायरन बजाया, भिटौनी स्टेशन के पास रेल हादसे की खबर से हड़कम्प

जबलपुर में एक युवती प्राची के नाम-फोटो से जारी कर दी गई 101 सिमें, 3 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India