Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जबलपुर में महिला जेल प्रहरी को दी जारही मानसिक प्रताडऩा, नौकरी छोडऩे को मजबूर

जबलपुर में महिला जेल प्रहरी को दी जारही मानसिक प्रताडऩा, नौकरी छोडऩे को मजबूर

बलपुर। एमपी के जबलपुर में पाटन स्थित उपजेल में पदस्थ एक महिला जेल प्रहरी कथित प्रताडऩा से इस कदर परेशान हो चुकी है कि उसने नौकरी छोडऩे तक का मन बना लिया है। महिला जेल प्रहरी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर मानसिक रूप से प्रताडि़त किए जाने की शिकायत की है।

उसका आरोप है कि ड्यूटी के बाद बाजार जाने पर भी उसका पीछा किया जाता है।
गौरतलब है कि वर्ष 2024 से शुरू हुआ यह विवाद अब तक सुलझ नहीं पाया है। हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि विभाग पूरी तरह महिला कर्मचारी के साथ खड़ा है और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों सहित एडीजे को भी दी गई है। जानकारी के अनुसार जबलपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित पाटन सब जेल में पदस्थ महिला जेल प्रहरी रचना ने शिकायत में बताया है कि साल 2024 में सौरभ व्यास नाम का व्यक्ति जेल पहुंचा था और बिना अनुमति सीधे मुलाकात कक्ष की ओर जाने लगा। रचना ने जब उससे मिलने की अनुमति और पहचान संबंधी दस्तावेज पूछे, तो इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। महिला प्रहरी का आरोप है कि इसके बाद से उसे लगातार परेशान किया जाने लगा।
महिला जेल प्रहरी को धमकी- तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा-
पाटन जेल में सहायक जेल अधीक्षक हेमेंद्र बागरी के मुताबिक रचना की नियुक्ति साल 2018 में महिला जेल प्रहरी के पद पर हुई थी और सब कुछ सामान्य चल रहा था। लेकिन 2024 से सौरभ व्यास द्वारा उसे परेशान किया जाने लगा। मामले की लिखित शिकायत पाटन थाने में की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर मानव अधिकार आयोग को पत्र लिखा गया। इसके बाद 17 जनवरी 2026 को एफआईआर दर्ज हुई, हालांकि पुलिस ने थाने से ही आरोपी को जमानत दे दी।
समझौते का दबाव बनाने का आरोप-
महिला प्रहरी ने आरोप लगाया है कि मामला कोर्ट में पहुंचने के बावजूद उस पर राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है। उसका कहना है कि लगातार तनाव और दबाव के कारण उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो रही है। इतना ही नहीं, वह अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी ठीक से नहीं कर पा रही है।
सभी आरोप निराधार, सबूत देना चाहिए-
वहीं मामले में सौरभ व्यास का कहना है कि उन्होंने जेल में कथित अनियमितताओं की शिकायत की थी और इसी कारण उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई। उनका कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। सौरभ व्यास ने यह भी कहा कि महिला जेल प्रहरी का पीछा करने के आरोप भी गलत हैं और यदि इस संबंध में कोई सबूत हैं तो उन्हें पुलिस या संबंधित अधिकारियों के सामने पेश किया जाना चाहिए।

Source : palpalindia

जबलपुर में विद्युत मंडल की अनुमति के बिना ही लगा लिया स्मार्ट मीटर, उपभोक्ता के खिलाफ एफआइआर दर्ज

अब जबलपुर में नालों के किनारे बनेगे हरित कॉरिडोर, पर्यावरण संरक्षण की अभिनव पहल

जबलपुर होकर दानापुर से बेंगलुरु के मध्य व्हाया जबलपुर स्पेशल ट्रेन, 18 जुलाई तक चलती रहेगी

रेल न्यूज: जबलपुर-संतरागाछी सहित तीन हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों की रद्द की गई सेवाएं अब बहाल

जबलपुर में बरगी रोड पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, कर्नाटक से दिल्ली पपीता लेकर जा रहा था

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India