Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जबलपुर में पनागर रोड पर दुर्घटना, एक्टिवा सवार एक युवक की मौत, दो गंभीर

जबलपुर में पनागर रोड पर दुर्घटना, एक्टिवा सवार एक युवक की मौत, दो गंभीर

बलपुर. एमपी के जबलपुर में पनागर में बंजारी माता मोड़ पर हुई दुर्घटना में एक्टिवा सवार एक युवक की मौत हो गई. वहीं दो युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है. जिन्हे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भरती कराया गया है.

जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है.

बताया गया है कि ग्राम मोहतरा गोसलपुर निवासी अमरीप चौधरी उम्र 35 वर्ष अपने रिश्ते के जीजा मंगली चौधरी व रामचरण चौधरी के साथ मोटर साइकल से पनागर में आयोजित एक लगुन कार्यक्रम में जाने के लिए एक्टिवा से निकले, जब वे पनागर में बंजारी माता मोड़ से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान हुई दुर्घटना में तीनों युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई. राह चलते लोगों ने देखा तो इनमें से कुछ ने पहचान लिया. तत्काल की पुलिस व घायलों के परिजनों को खबर दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया. जहां पर मंगली चौधरी को डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. वहीं अमरदीप व रामशरण की हालत को देखते हुए भरती कर लिया है. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी, यहां तक कि दोनों वाहनों की लाइन लगी रही. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया, इसके बाद यहां वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी.

Source : palpalindia

एसईसीआर के गोंदिया में मेगा ब्लॉक, रीवा-इतवारी-रीवा डायवर्ट, जबलपुर-गोंदिया पैसेंजर इस स्टेशन पर होगी रद्द

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India