Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम की दबिश, डॉक्टर लाल पैथलैब को किया सील, जनता पाइल्स हॉस्पिटल को दिया नोटिस

जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम की दबिश, डॉक्टर लाल पैथलैब को किया सील, जनता पाइल्स हॉस्पिटल को दिया नोटिस

बलपुर। एमपी के जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम एक बार फिर सक्रिय हो गई। टीम ने आज कांचघर में डाक्टर लाल पैथलैब्स पर आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश दी, जहां पर जांच के दौरान कई अनियमितताए पाए जाने पर लैब को सील कर दिया गया।

इसी तरह लेबर चौक पर जनता पाइल्स आयुर्वेदिक हॉस्पिटल को नोटिस दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से एक बार फिर हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी के निर्देश पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अमिता जैन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जया श्रीवास्तव, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील तथा सदस्य विकास श्रीवास्तव के जांच दल द्वारा कांचघर स्थित डॉ लाल पेथलैब्स सैंपल कलेक्शन सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में इलाइट इंजीनियरिंग बायोमेडिकल बेस्ट का रजिस्टर प्राप्त नहीं हुआ। डॉ लाल पेथलैब्स सैंपल कलेक्शन सेंटर में कार्यरत टेक्नीशियन के पास न्यू दिल्ली पैरामेडिकल काउंसिल अथवा मध्य प्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। सेंटर को तत्काल सील कर उन्हें तीन दिवस का समय दिया गया है कि वह सेंटर से संबंधित व कार्यरत स्टॉफ के समस्त डॉक्यूमेंट लेकर सीएमएचओ कार्यालय में उपस्थित होंवे। लेबर चौक, स्नेह नगर जबलपुर स्थित जनता पाइल्स हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल का पंजीयन आयुर्वेदिक उपचार के लिए किया गया था लेकिन वहां एलोपैथिक दवाइयां प्राप्त हुई। इलाइट इंजीनियरिंग बायो मेडिकल वेस्ट का पंजीयन था परन्तु मेंटेनेंस रजिस्टर नहीं मिला। अस्पताल को नोटिस देकर सभी कार्यरत स्टॉफ की शैक्षणिक योग्यता सर्टिफिकेट तथा अस्पताल के पंजीयन से संबंधित समस्त डॉक्यूमेंट लेकर विक्टोरिया सीएमएचओ ऑफिस में तीन दिन दिवस के अंदर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।

Source : palpalindia

जबलपुर रेल मंडल में ट्रेनों व प्लेटफार्मों पर गंदगी फैलाने वालों पर चार माह में 1371 लोगों पर कार्रवाई

जबलपुर में पकड़े गए अवैध हथियारों के सौदागर, गिरोह बनाकर कर रहे कारोबार, सीएसपी कोतवाली ने छेड़ा अभियान

ब्रेकिंग, जबलपुर में टायर गोदाम में लगी भीषण आग, खजरी खिरिया बायपास रोड पर घटना

जबलपुर में विजय नगर के एआर कैफे में स्कूली छात्रा के साथ रेप, दोस्त ही निकला दगाबाज

जबलपुर में ट्रांसपोर्टर बनकर ठगी,जस्टडायल से नंबर लेकर शिवलिंग मंगवाने वाले व्यापारी से धोखाधड़ी

जबलपुर की पिगरी टपरिया बस्ती गोराबाजार में पुलिस की दबिश, लाखों रुपए की शराब की जब्त,

जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में लहराती आई कार नाला में गिरी, कांच तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India