Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मोबाइल बेचते युवक को जीआरपी ने पकड़ा, चोरी के 3 फोन भी बरामद

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मोबाइल बेचते युवक को जीआरपी ने पकड़ा, चोरी के 3 फोन भी बरामद

बलपुर. रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ द्वारा एक शातिर चोर को पकडऩे में उस समयसफलता हासिल की, जब वह यात्रियों को सस्ते दामों में फोन बेचने का प्रयास कर रहा था. उसके पास से 3 कीमती फोन भी बरामद किये गये हैं.

जीआरपी के मुताबिक शुक्रवार 31 जुलाई को स्टेशन चेकिंग के दौरान थाना जीआरपी स्टाफ को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 के कटनी छोर पर एक युवक यात्रियों को चोरी के मोबाइल फोन बेचने का प्रयास कर रहा है. सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरपीएफ पोस्ट जबलपुर के प्रधान आरक्षक जितेन्द्र तिवारी एवं आरक्षक हरिकेश दुबे की उपस्थिति में घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा. पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज मेहरा उर्फ टीकू (उम्र 23 वर्ष), निवासी चित्रगुप्त मंदिर के पास, बरमानकला, थाना सुआतला, जिला नरसिंहपुर बताया.

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से बिना सिम के तीन चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें एक रियलमी नार्जो, एक रियलमी तथा एक वनप्लस कंपनी का मोबाइल शामिल है. बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 2,000 है. आरोपी मोबाइलों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज अथवा बिल प्रस्तुत नहीं कर सका.

आरोपी के विरुद्ध धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मोबाइल फोन विधिवत जप्त किए गए. ई-रक्षक ऐप के माध्यम से जांच करने पर आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाया गया. आरोपी को विधिसम्मत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है.

कार्यवाही में थाना जीआरपी जबलपुर थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक परशुराम यादव, प्र आर मनोज मिश्रा, प्रधान आरक्षक अरुण तिवारी, रविकांत एवं प्रधान आरक्षक सतेन्द्र सिंह आरपीएफ पोस्ट जबलपुर के प्रधान आरक्षक जितेन्द्र तिवारी एवं आरक्षक हरिकेश दुबे की अहम भूमिका रही.

Source : palpalindia

पैसेंजर ट्रेनों में चोरी करने वाले यूपी के बदमाश को जीआरपी ने किया गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

ऑपरेशन हमदर्द के तहत जीआरपी जबलपुर रेलवे स्टेशन में निराश्रित व्यक्तियों का डोजियर तैयार कर रही

जबलपुर रेल मंडल में चलती ट्रेन से चार बच्चों की मां रहस्यमय ढंग से लापता, तलाश में जुटी जीआरपी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India