Dailyhunt
जबलपुर तेज आंधी के चलते ट्रेक्टर पलटा, सड़क किनारे खड़ी वृद्धा की मौत, तीन गंभीर

जबलपुर तेज आंधी के चलते ट्रेक्टर पलटा, सड़क किनारे खड़ी वृद्धा की मौत, तीन गंभीर

बलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित बरेला में आज शाम 5 बजे के लगभग चले आंधी-तूफान से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो सड़क किनारे चार लोगों पर पलट गया. हादसे में एक महिला की मौत हो गई. वहीं तीन के शरीर पर गंभीर चोटें आई है, जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया है.

पुलिस के अनुसार ग्राम बिलहरी निवासी सत्तोबाई, राधा बाई, अनिता बाई यादव एवं अन्नू यादव शाम 5 बजे के लगभग खेत जा रहे थे उसी समय आंधी तूफान आया तो सभी रोड किनारे खडे हो गए. इस दौरान बिलहरी का नीलेश श्रीपाल टैक्टर लेकर वहीं से तेजी से निकला, इस दौरान चली तेज आंधी व तूफान के कारण तेजी से ब्रेक लगाया जिससे अनियंत्रित होकर टैक्टर रोड किनारे खडे उसकी नानी व अन्य के उपर पलट गया. जिससे चारों नीचे दब गए.

दुर्घटना होते देख आसपास खड़े लोगों में चीखपुकार मच गई. खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, सभी ने ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को निकालकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया. जहॉ घायल राधा बाई, अनिता बाई यादव एवं अन्नू यादव को उपचार हेतु भर्ती कर लिया गया. वहीं सत्तो बाई उम्र 75 वर्ष निवासी ग्राम बिलहरी बरेला को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India