Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कर्नाटक में तेज रफ्तार का कहर, लॉरी और कार की भिड़ंत में सात लोगों की दर्दनाक मौत, 2 लोग गंभीर घायल

कर्नाटक में तेज रफ्तार का कहर, लॉरी और कार की भिड़ंत में सात लोगों की दर्दनाक मौत, 2 लोग गंभीर घायल

बेंगलुरु. कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहांं गुरुवार तड़के एक कार की लॉरी से आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस के अनुसार, यह हादसा येल्लापुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एनएच-52 पर अराबैल घाट इलाके में बालागारा क्रॉस के पास रात करीब 1.30 बजे हुआ. पुलिस ने बताया कि घायलों को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया और बाद में हुबली के अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस के अनुसार, कार में ड्राइवर समेत नौ लोग सवार थे और वे धारवाड़ से धर्मस्थल और चिकमगलूर की यात्रा पर जा रहे थे. शुरुआती जानकारी से पता चला है कि गाड़ी का ड्राइवर एक फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के साथ पार्ट-टाइम डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता था.

पुलिस ने बताया कि ड्राइवर संजीव कथित तौर पर गाड़ी को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था. वह सड़क के एकदम दाईं ओर चला गया और अंकोला की ओर से आ रही लॉरी से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि रूङ्क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

Source : palpalindia

भेड़ाघाट के कूडऩ में अवैध रेत खदान में जेसीबी सफाई के दौरान मलबे में दबने से युवक की दर्दनाक मौत

फ्रांस में स्काई डाइवर्स से भरा विमान क्रैश, 11 की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बालाघाट में आकाशीय बिजली गिरने से वॉच टावर के नीचे खड़े 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India