Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
केंद्रीय चिकित्सालय जबलपुर में प्राइवेट सफाई मित्रों हेतु स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित

केंद्रीय चिकित्सालय जबलपुर में प्राइवेट सफाई मित्रों हेतु स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित

बलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल के केंद्रीय चिकित्सालय के ऑडिटोरियम में शुक्रवार 29 मई को मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार चौहान के निर्देशन में प्राइवेट सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

शिविर में कुल 76 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया.

 स्वास्थ्य शिविर के दौरान सभी सफाई मित्रों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) की जांच की गई. जांच उपरांत चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं सुझाव प्रदान किए गए. साथ ही संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता एवं समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.

इस अवसर पर उपस्थित सफाई मित्रों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने हेतु प्रेरित किया गया. इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों एवं सहयोगी कर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India