Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
महिला के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे

महिला के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे

बलपुर. एमपी के जबलपुर में गोरखपुर स्थित कोटक महेन्द्रा बैंक के सामने उस वक्त सनसनी फैल गई. जब मोबाइल फोन पर बात करते हुए पैदल जा रही महिला के साथ से बाइक सवार बदमाश मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले.

महिला ने शोर मचाया तो आसपास से गुजर रहे लोग रुक गए, जिन्होने लुटेरों को पकडऩे पीछा किया लेकिन वे भागने में सफल रहे.

पुलिस के अनुसार सरोपति कुंजाम उम्र 29 वर्ष निवासी बघरौदी महाराजपुर जिला मंडला वह एपीआर कालोनी कटंगा चौपड़ा जी के बंगले में खाना बनाने का काम लगभग 7-8 माह से कर रही है. सुबह घर के किसी काम से पैदल पैदल राय कैफे के पास कोटक महेन्द्रा बंैंक के सामने गोरखपुर पहुॅची. इस दौरान मोबाइल पर किसी का कॉल आने पर लोवर की जेब से अपना मोटारोला कम्पनी का मोबाइल निकालकर बात करने लगी तभी गोरखपुर बजार तरफ से काले रंग की पल्सर मोटर सायकल में 2 लड़के आये तथा पल्सर चलाने वाले लड़का ने झपटामार कर उसके हाथ से मोबाइल छीनकर कटंगा क्रासिंग तरफ भाग गये.

महिला ने शोर मचाया तो राह चलते लोग एकत्र हो गए, जिन्होने पूछताछ के बाद लुटेरों का पीछा किया लेकिन वे भागने में सफल रहे. महिला ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है. पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज निकालकर संदिग्धों की पहचान की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

Source : palpalindia

जबलपुर मेडिकल कॉलेज में महिला से रेप, अफेयर बताने की दी थी धमकी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India