Dailyhunt
MP: इंदौर में 150 प्रोफेसर्स को छात्रों ने बनाया बंधक, होलकर साइंस कालेज में होली मिलन के पोस्टर हटाने पर हाल में किया बंद

MP: इंदौर में 150 प्रोफेसर्स को छात्रों ने बनाया बंधक, होलकर साइंस कालेज में होली मिलन के पोस्टर हटाने पर हाल में किया बंद

लपल संवाददाता, इंदौर. एमपी के इंदौर स्थित होलकर साइंस कालेज में छात्र नेताओं ने प्रिंसिपल सहित 150 से ज्यादा प्रोफेसर्स को आधा घंटा तक बंधक बनाए रखा. हाल में बंद करने के बाद गेट पर लकड़ी फंसा दी ताकि कोई बाहर न निकल पाए, यहां तक कि बिजली का मेन स्विच भी ऑफ कर दिया.

खबर है कि छात्र नेताओं ने कालेज परिसर में निजी कोचिंग से स्पान्सर्ड होली मिलन कार्यक्रम के पोस्टर लगाए थे. इस बात की जानकारी जब कालेज की प्रिंसिपल को लगी तो उन्होने पोस्टर्स हटवा दिए. पोस्टर हटाए जाने की जानकारी लगते ही छात्र नेता गुस्से से आगबबूला हो गए. उन्होने करीब 150 प्रोफेसर को यशवंत हाल में बंद कर नारेबाजी शुरु कर दी. एक कर्मचारी ने हॉल की खिड़की से किसी तरह बाहर निकलकर गेट खोला. इसके बाद प्रिंसिपल डॉ अनामिका जैन ने कलेक्टर से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से आयोजन की मंजूरी नहीं दी थी. बिना अनुमति लगे पोस्टर हटाए थे. किसी शर्मा कोचिंग को स्पॉन्सर बनाया गया था.

इधर प्रिंसिपल डा. अनामिका जैन का कहना है कि कुछ दिन पहले छात्र नेता व एक राजनैतिक के छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने कालेज परिसर मैदान में 7 मार्च को होली सेलिब्रेशन की अनुमति मांगी थी. वे होली का सेलिब्रेशन बड़े स्तर पर करना चाहते थे. जिसके चलते उन्हे समझाइश दी गई थी कि इस तरह का आयोजन कॉलेज परिसर में करना उचित नहीं है इससे इससे माहौल बिगड़ सकता है. इसके बाद भी छात्र नेताओं ने पूरे परिसर में शर्मा कोचिंग के सहयोग से आयोजन के पोस्टर लगा दिए गए. जिसमें रेन डांस, एंट्री फीस, व आयोजन की तारीख लिखी गई थी, कालेज प्रबंधन ने इन्हे हटवाया तो छात्र नेताओं ने हंगामा करना शुरु कर दिया.

यशवंत हॉल में मेंटर्स के लिए मीटिंग रखी गई थी. छात्रों ने पहले वहां नारेबाजी की, फिर बाहर से दरवाजे बंद कर दिए. इसके बाद वहीं के बैनर निकालकर उनके डंडों से गेट को जाम कर दिया और बिजली काट दी. सभी लोग आधे घंटे तक अंधेरे में बैठे रहे. स्टूडेंट्स प्रिंसिपल रूम में भी आकर बहस व बदतमीजी करने लगे. इस घटना की लिखित शिकायत भंवरकुआं थाना में की गई है, जबलपुर से मुलाकात कर बताया गया है कि 7 मार्च को स्टूडेंट्स इस आयोजन को करने पर अड़े हैं. यदि वे नहीं माने तो पुलिस व प्रशासन की जरूरत पड़ेगी. छात्रों नोटिस जारी किया जा रहा है और उनके परिजनों को भी इसकी जानकारी दी जाएगी.

वहीं दूसरी ओर कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी व हेड ऑफ डिपार्टमेंट (फिजिक्स) डॉ नागेश डगांवकर का कहना है कि हमारी आगामी सत्र को लेकर मीटिंग चल रही थी. मैं प्रजेंटेशन दे रहा था तभी बाहर से छात्रों की नारेबाजी की आवाज आने लगी. हमने मीटिंग जारी रखी. तभी अचानक लाइट चली गई. हमें लगा कि पावर कट हो सकता है. बाद में पता चला कि छात्रों ने जानबूझकर लाइट बंद कर दी थी. इस घटना के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि होलकर साइंस कॉलेज प्रिंसिपल ने इस मामले में शिकायत की है. छात्रों द्वारा किया गया यह कृत्य गंभीर है. एडीएम राजेंद्र रघुवंशी को जांच के निर्देश दिए गए है.

Source : palpalindia

एमपी: इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारी-मीडिया हाउस मालिक के यहां आईटी की रेड..!

MP: इंदौर में सीएम ने सफाई कर्मियों को पादुका पहनाई

MP : धार में सेवा सहकारी संस्था का प्रबंधक निकला करोड़पति, इंदौर EOW की टीम की दबिश में खुलासा

MP: सीएम मोहन यादव ने इंदौर में फहराया तिरंगा

MP: जबलपुर से पुजारी का हार्ट भोपाल, लीवर इंदौर भेजा गया

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India