जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में कार्यरत उप मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री मनोज कुमार गुप्ता एवं तीन अन्य कर्मचारी सहित जबलपुर, भोपाल, कोटा मण्डलों एवं दोनों कारखानों के कुल 107 रेलकर्मी शुक्रवार 29 मई को सेवानिवृत्त हुए.
पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में माह के अंतिम कार्य दिवस 29 मई को अपर महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार खत्री, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, मुख्य यातायात योजना प्रबंधक श्री राजेश दत्त बाजपेई, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) श्रीमती रश्मि बघेल एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी (औ. सं.) श्री अजय कुमार दीक्षित द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी में उप मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री मनोज कुमार गुप्ता एवं कर्मचारी में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री सुरेश कुमार, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री त्रिभुवन सिंह एवं ऑफिस असिस्टेंट गीता देवी के अधिवार्षिता पर सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज प्रदान किये.
सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन की ओर से स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं. सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (औ. सं.) श्री संजय कुमार सहित परिचालन और कार्मिक विभाग के अन्य अधिकारी तथा मुख्य कल्याण निरीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी (प्रशासनिक) श्री शैलेन्द्र सिंह गौर द्वारा सुचारू रूप से किया गया.
शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने वालों में मुख्यालय में 01 अधिकारी एवं 03 कर्मचारी सहित जबलपुर मंडल में 26 कर्मचारियों, जबलपुर निर्माण में 01 कर्मचारी, भोपाल मण्डल में 02 अधिकारी एवं 36 रेल कर्मचारियों सहित कुल 38 रेलकर्मियों, भोपाल कारखाना में 08 रेल कर्मचारियों, भोपाल निर्माण में 01 कर्मचारी, कोटा मण्डल में 01 अधिकारी एवं 25 कर्मचारियों सहित 26 रेलकर्मियों, कोटा कारखाना में 03 कर्मचारियों सहित पमरे पर कुल 107 रेल कर्मियों की सेवानिवृत्ति हुई. इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे सभी रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं.

